फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Home Ministry conducted a survey of the mosque and sought a report from the administration

Muzaffarnagar News: गृह मंत्रालय ने कराया मस्जिद का सर्वे, प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

Wed, 11 Sep 2024 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 Sep 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Home Ministry conducted a survey of the mosque and sought a report from the administration
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के सामने निष्क्रांत संपत्ति का गृह मंत्रालय की लखनऊ शाखा ने सर्वे कराया। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और विभाग के पर्यवेक्षक प्रशांत सैनी ने मस्जिद और दुकानों की जानकारी ली। मस्जिद के अलावा चार दुकानें मिली है। प्रशासन ने संपत्ति की जांच रिपोर्ट मांगी गई है। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने इस जमीन के मामले को लोकसभा में उठाया था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने 10 जून को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एमडीए सचिव, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, सीओ सिटी और पालिका के ईओ से मामले की जांच कराई। पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली के परिवार की खसरा नंबर 930 वाली जमीन को निष्क्रांत संपत्ति घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय की लखनऊ शाखा के पर्यवेक्षक प्रशांत सैनी जिला मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी आईपीएस व्योम बिंदल ने प्रशासन की टीम के साथ पहुंचकर विवादित स्थल की छानबीन की। गृह मंत्रालय ने प्रशासन से जांच रिपोर्ट तलब की है। उधर, शिकायतकर्ता संजय अरोरा से भी टीम ने जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed