फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Home Guard killed in a road accident on a highway

हाईवे पर सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

Sun, 15 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Home Guard killed in a road accident on a highway
छपार/पुरकाजी। हाईवे पर बरला पुलिस चौकी के बाहर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान निवासी सुरेशचंद्र (52) पुत्र कल्याण सिंह होमगार्ड थे। फिलहाल उनकी ड्यूटी थाना छपार की बरला पुलिस चौकी पर लगी हुई थी। शुक्रवार रात सुरेश चंद्र पुलिस चौकी के बाहर ड्यूटी कर रहे थे। उसी समय मुजफ्फरनगर की ओर से आती तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे सुरेश चंद्र घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान सुरेश चंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में इंस्पेक्टर पुरकाजी हरशरण शर्मा के अलावा साथी होमगार्ड और अन्य लोग शामिल रहे। सुरेश चंद्र के बेटे धर्मेंद्र ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाना छपार में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed