फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Holy Day of sugarcane lit Tehsil BKU

तहसील दिवस पर भाकियू ने गन्ने की होली जलाई

Thu, 07 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Holy Day of sugarcane lit Tehsil BKU
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जानसठ। बुधवार को भाकियू के कार्यकर्ताओं ने मिलों द्वारा गन्ने का भुगतान व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर धरना दिया। साथ ही गन्ने की होली जलाई। 
विज्ञापन


बुधवार को तहसील दिवस के मौके पर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न मांगो को लेकर धरना दिया। धरने पर भाकियू के प्रदेश सचिव सतीश रॉयल ने कहा कि किसानों की बर्बादी में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार दोनो बराबर की दोषी है। किसानों की देश में कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन


धरने को तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष विपिन मेंहदीयान, जानसठ नगराध्यक्ष रेशू गोयल व मीरापुर नगराध्यक्ष आलोक गोयल ने संबोधित किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न मांगों के संबंध में एडीएम मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में ही गन्ने की होली जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शन करने वालों में सुरेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, मुकेश चेयरमैन, देवेन्द्र पहलवान, धर्मपाल राठी, संजीव प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम को घेरा 
खतौली। बुधवार को आयोजित तहसील दिवस में भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बैठकर पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ताओं के तहसील में पहुंचते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर नवागत डीएम दिनेश कुमार सिंह का घेराव किया।

जिलाध्यक्ष ने जनसमस्याओं के बारे में डीएम को अवगत कराते हुए बताया कि थाना रतनपुरी का एक दरोगा दिन छिपते ही शराब पी लेता है, उसके बाद वह रातभर आतंक मचाकर गरीब जनता के साथ मारपीट करता है। उस दरोगा को जांच के बाद तुरंत सस्पेंड किया जाए। काली नदी में पेपर मिल व मंसूरपुर डिस्टलरी का प्रदूषित पानी छोड़ा जाता है। जिससे करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से मर रहे हैं।


इसके अलावा छात्र आशु हत्याकांड में जाम लगाने पर जिन निर्दोष लड़कों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे, उनको तुरंत वापस लिया जाए।  डीएम ने जनसमस्याओं का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष पीड़ित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और विभागीय अधिकारियों से उनका निस्तारण कराया। कार्यकर्ताओं ने तहसील में धक्के खाकर परेशान हो चुके विकलांग लोगों के विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed