{"_id":"5e629bab8ebc3ec55876429b","slug":"holika-dahan-will-happen-amid-tight-security-muzaffarnagar-news-mrt472537446","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में होगा होलिका दहन, उड़ेगा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में होगा होलिका दहन, उड़ेगा गुलाल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 20 दिसंबर को शहर क्षेत्र में भारी बवाल हो चुका है। वहीं, दस दिन पूर्व दिल्ली में भी सीएए को लेकर बड़ा बवाल हुआ है। इसके चलते नौ व दस मार्च को मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहार होलिकोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शहर में शहर कोतवाली, नई मंडी और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुल 154 स्थानों पर नौ मार्च को होलिका दहन किया जाना है, जिनमें से मिश्रित आबादी वाले 29 दहन स्थलों को संवेदनशील मानकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। मिश्रित आबादी वाले स्थलों पर दूसरा वर्ग रंग-गुलाल से पूरी तरह दूर रहे, इसके लिए संबंधित क्षेत्र में बेरीकेडिंग लगाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। होलिका दहन स्थलों पर स्थानीय फोर्स के साथ ही पांच कंपनी पीएसी और रिजर्व पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
-------
प्रत्येक चार गांवों के लिए कलस्टर मोबाइल
मुजफ्फरनगर। होलिकोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए नौ व दस मार्च को देहात क्षेत्र के प्रत्येक चार गांवों के लिए कलस्टर मोबाइल तैनात की जाएंगी। ये कलस्टर मोबाइल थाना मोबाइल व चीता से अलग रहेंगी। कलस्टर मोबाइल में तैनात पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में दोनों वर्गों के मोअज्जिज लोगों से वार्ता करने के साथ ही उनसे लगातार संपर्क में भी रहेंगे। कहीं से भी कोई अप्रिय सूचना मिलने की स्थिति में कलस्टर मोबाइल तत्काल आला अफसरों को इससे अवगत कराएंगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के सहयोग के लिए वालंटियर भी बनाए जाएंगे।
------
गांव व मोहल्ला स्तर पर अमन समितियां
मुजफ्फरनगर। होलिकोत्सव पर किसी भी तरह से रंग में भंग न पड़े, इसके लिए शहर क्षेत्र में मोहल्ला स्तर पर और देहात क्षेत्र में प्रत्येक गांव में अमन समितियां गठित की जा रहीं हैं। अमन समितियों में शामिल लोग अपने-अपने क्षेत्र में न केवल असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे, बल्कि दोनों वर्गों के लोगों से सांमजस्य स्थापित कर उन्हें त्योहार को सांप्रदायिक सोहार्द्र से मनाने के लिए प्रेरित करेंगे। अमन समितियां किसी भी तरह की अप्रिय घटना से अफसरों को अवगत कराने के साथ ही स्थिति पर काबू पाने में पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग भी करेंगी।
विज्ञापन
-----------------------
सशक्त किया जा रहा पुलिस कंट्रोल रूम
मुजफ्फरनगर। होलिकोत्सव के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को भी सशक्त किया जा रहा है। इसके तहत कंट्रोल रूम को नौ व दस मार्च के लिए रिजर्व पुलिस फोर्स के रूप में अधिक फोर्स दी जाएगी, ताकि एक से अधिक स्थानों से यदि किसी तरह की घटना की जानकारी मिलती है, तो तत्काल प्रभाव से वहां पर्याप्त फोर्स भेजकर स्थिति पर त्वरित काबू पाया जा सके। डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए दंगारोधी उपकरण और नए बॉडी प्रोटेक्टर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
----------------
कोट
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि नौ व दस मार्च को होलिकोत्सव के लिए तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में भी पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ ही पांच कंपनी पीएसी व रिजर्व पुलिस फोर्स को भी तैनात किया जा रहा है। कलस्टर मोबाइल के साथ ही अमन समितियां गठित की गई हैं। पुलिस कंट्रोल रूम को भी मजबूत किया गया है।