फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Holika combustion in 1031 places in the district

जिले में 1031 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Tue, 27 Feb 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Tue, 27 Feb 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Holika combustion in 1031 places in the district
holi - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिले में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ी चौकसी की है। फिर भी अधिकारियों में पर्व को लेकर बेचैनी है, क्योंकि दुल्हेंडी के दिन ही जुमे की नमाज होगी, जो जिला प्रशासन के लिए परीक्षा की घड़ी है। होली का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारी शांति समिति की बैठक कर जनता से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान कर रहे हैं। इस बार जिले में 1031 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें से संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इस बार बृहस्पतिवार को होली पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार को दुल्हेंडी है। दोपहर तक दुल्हेंडी मनाई जाती है। इसी दिन जुमे की नमाज भी होगी। एक ही दिन दुल्हेंडी और जुमे की नमाज होने के कारण पुलिस प्रशासन ने कड़ी चौकसी की है। होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सभी संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने के साथ ही शांति समिति की बैठक लेकर होली को शांतिपूर्ण ढंग से बनाए जाने का आह्वान किया है। होलिका दहन वाले स्थान पर एक दिन पहले ही पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में इस बार 1031 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने होलिका दहन के सभी स्थानों को चिह्नित किया है। 1031 स्थानों में से 128 स्थान संवेदनशील हैं, जहां पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। शुक्रवार को दुल्हेंडी के दिन दोपहर में जुमे की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंत देव ने सभी एसडीएम और सीओ को अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, होली के त्यौहार के चलते पुलिसकर्मियों को छुट्टी बंद कर दी गई हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आला अधिकारियों के आदेश पर होली पर किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा।

लोगों को मुचलका पाबंद किया

मुजफ्फरनगर। होली पर्व को लेकर पुलिस ने बीते तीन साल का रिकार्ड खंगाला है। ऐसे गांव और स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां पर बीते तीन साल में होली के दिन झगड़े       हुए और अन्य कोई बात हुई है। होलिका दहन को लेकर हुए विवाद को भी देखा गया है, जिन स्थानों पर तीन वर्षों में झगड़े या विवाद हुए, वहां के लोगों को चिह्नित कर उन्हें मुचलकों में पाबंद किया गया है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि होली पर्व को लेकर काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी ने कोई गडबड़ी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पालिकाध्यक्ष ने किया सड़कों का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने मंगलवार को शहर का भ्रमण कर कई मोहल्लों में सड़क निर्माण का जायजा लिया। साथ ही साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी हाल जाना। उन्होंने होली पर्व पर पालिका अधिकारियों को सफाई के साथ पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बिजली नहीं आने की स्थित में होली पर्व पर जेनरेटरों से पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने पहले रामपुरम पहुंच कर वहां पालिका की ओर से निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री लगाए जाने के निर्देश ठेकेदार को दिए। उन्होंने मोहल्ले वालों से भी इस बारे में जानकारी ली कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं। उन्होंने रामलीला टिल्ला मौहल्ले में जाकर नाली निर्माण को देखा। साफ सफाई का भी जायजा लिया। साथ ही पेयजल आपूर्ति के बारे में भी जानकारी ली।

पेयजल आपूर्ति चुनौती और बिजली पर टिकी निगाहें
मुजफ्फरनगर। दुल्हैंडी पर्व पर शहर में पानी की आपूर्ति करना पालिका के लिए चुनौती है। आबादी के लिहाज से पाइप लाइन कमजोर है, जबकि निर्बाध आपूर्ति के लिए बिजली पर भरोसा रखा जा रहा है। ऐसे में साफ है कि संसाधनों ने धोखा दिया तो जनता को होली पर पानी नहीं मिल सकेगा। हालांकि पालिका प्रशासन करीब 28 ट्यूबवेल पर जनरेटर रखने का दावा कर रहा है।
पालिका बोर्ड में इस बार 50 वार्ड बनाए गए हैं। आबादी बढ़ने पर वार्ड तो बढ़ गए हैं, लेकिन संसाधनों का पालिका में अभाव दूर नहीं हो सका है। सफाई कर्मचारियों का भी टोटा बना है। होली पर्व को लेकर शहर में उत्साह है। रंगों के इस पर्व पर पानी की अधिक आपूर्ति होती है। पेयजलापूर्ति के लिए पालिका के आगे चुनौती है। कई वार्ड ऐसे हैं, जहां क्षेत्र ऊंचाई पर है और पानी का प्रेशर धीमा है। शंका है कि यहां पर होली के दिन पाइप लाइन धोखा दे सकती है। पानी की खपत बढ़ने से अधिकारियों ने पूरी प्लानिंग की है। नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए 55 ट्यूबवेल कार्य करती है।


होली के दिन दोपहर दो बजे तक आपूर्ति का प्लान तैयार किया गया है। यह आपूर्ति बिजली पर निर्भर करेगी। चूंकि 28 ट्यूबवेलों पर जनरेटर है। मीनाक्षी चौक, महावीर चौक, खालापार आदि क्षेत्रों में होली के दिन आपूर्ति बाधित हो सकती है, क्योंकि यहां पर जल निगम सीवरेज पाइप लाइन बिछा रहा है, जिसके चलते पाइनों में जगह-जगह ज्वाइंट बने हैं। ईओ विकास सैन ने बताया कि होली दिन पेयजलापूर्ति की अधिक मांग बढ़ती है, इसकी आपूर्ति के लिए पूरी तैयारियां की गई है। विद्युत व्यवस्था नहीं होने पर जनरेटर चलाए जाएंगे, ताकि पेयजलापूर्ति बाधित नहीं हो सके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed