फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Holi dissolved in color in celebration of Holi

होली के उल्लास में रंग में पड़ा भंग

Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Holi dissolved in color in celebration of Holi
होली के उल्लास में रंग में पड़ा भंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। होलिकोत्सव के उल्लास में मंगलवार को शरारती तत्वों ने रंग में भंग डालकर माहौल को खराब कर दिया। रामलीला टिल्ला व मखियाली में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में तीन महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। अफसरों ने फोर्स के साथ दोनों स्थानों पर पहुंच स्थिति पर काबू पाया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी राजकुमार उर्फ फौजी का कुछ दिन पूर्व कुछ युवकों से विवाद हो गया था, जिसमें राजकुमार का सिर फट गया था। राजकुमार उर्फ फौजी ने घटना का मुकदमा दर्ज करा दिया था। मंगलवार शाम करीब चार बजे राजकुमार उर्फ फौजी अपने घर से रामलीला टिल्ला की ओर आ रहा था। भूरादेव मंदिर के पास दूसरे पक्ष के कई युवकों ने उसे घेरकर मारपीट कर दी। जान बचाने के लिए राजकुमार अपने घर की तरफ दौड़ा, लेकिन घर से कुछ दूर पहले हमलावरों ने उसे पकड़ लिया। हमलावरों ने राजकुमार के पेट में छुरी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। राजू व मनीष उसे बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया। यह देख मोहल्ले के लोगों ने पथराव कर हमलावरों को खदेड़ा। हमलावरों ने भाजपा नेता अखिलेश शर्मा के ऑफिस में भी तोड़फोड़ कर दी, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। एसपी सिटी सतपाल आंतिल, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व इंस्पेक्टर सिविल लाइन हरशरण शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां से राजकुमार फौजी को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे फरार हो गए। शाम को मनोज कुमार ने हमलावर नितिन, सावन, काला, अमरीश, आकाश व आकाश के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने देर रात आकाश पुत्र बिल्ली व आकाश पुत्र महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली में होली के उल्लास में रंग डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया, जिसमें जमकर मारपीट के साथ ही पथराव भी हुआ। हमले में एक पक्ष के कोमल, भंवरकली, संगीता व कपिल घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची और लाठियां फटकारकर हमलावरों को खदेड़ा। पीड़ित पक्ष की ओर से अनुज की तहरीर पर दूसरे पक्ष के नितिन, मनीष, भूरा, संजय, कमल, आकाश, सुगनचंद, शेखर व पंकज के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि हमलावरों में से भूरा, संजय व सुगनचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed