फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hit by the changing weather, sick people are found in every house

Muzaffarnagar News: बदलते मौसम की मार, हर घर में मिल रहे बीमार

Sun, 30 Apr 2023 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hit by the changing weather, sick people are found in every house
रामराज में आरोग्य मेला में जांच करते चिकित्सक।
- 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया गया मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
विज्ञापन

- 1420 मरीजों ने लिया परामर्श, कोरोना जांच भी हुई

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम की मार से शहर से लेकर गांव देहात तक हर कोई परेशान हैं। जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए आरोग्य मेले में 1420 मरीजों ने परामर्श लिया। इस दौरान संदिग्धों व्यक्तियों की कोरोना वायरस की जांच भी कराई गई।
इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे है। तापमान बदलने से लोगों को वायरल बुखार, नजला-जुकाम, खांसी, उल्टी-दस्त और पेट दर्द जैसी शिकायतें हो रही हैं। रविवार को 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1420 मरीजों को उपचार दिया गया। इनमें 578 पुरुष, 525 महिलाएं और 317 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में मरीज बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर समेत अन्य बीमारियों की शिकायत लेकर पहुंचे। संबंधित दवा देकर उपचार दिया गया। इस बार भी सबसे अधिक त्वचा के 272, गैस्ट्रो के 158 और बुखार सहित अन्य के 437 मरीजों ने परामर्श लिया। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों को उपचार दिया गया है। साथ ही उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। आरोग्य मेले में संदिग्धों की कोरोना जांच भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी शेरपुर खादर में पहुंचे 26 मरीज
पुरकाजी क्षेत्र की शेरपुर खादर पीएचसी पर तीन गर्भवती महिलाओं, चार चर्म रोग, तीन ब्लड प्रेशर, पांच सांस, तीन मधुमेह, दो बुखार और छह अन्य रोगों के मरीजों ने जांच कराई। कुल 26 मरीजों ने उपचार लिया।


दो मिले संक्रमित और दो ने दी कोरोना को मात
मुजफ्फरनगर। जिले में दो और मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। दो मरीजों ने कोरोना को मात भी दे दी। अब सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में 17 हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में लगातार कोरोना की जांच कराई जा रही हैं। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में कोरोना वायरस की जांच कराई गई और नमूने जांच के लिए भेज दिए गए। खतौली और मोरना क्षेत्र के दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। दोनों मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया। उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच के लिए सैंपल लिए है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि पहले से संक्रमित दो मरीज ठीक हो गए। मरीज लगातार ठीक हो रहे है। रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की जांच भी कराई जा रही है। फिलहाल 278 नमूने जांच के लिए गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed