फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Historyheater caught in encounter

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

Sat, 10 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Historyheater caught in encounter
मंसूरपुर में बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ पर घटनास्थल की जांच पड़ताल करते सीओ। - फोटो : KHATAULI
मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव शाहपुर मार्ग पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे स्कूटी सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। घायल बदमाश थाने का टॉपटेन अपराधी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंसूरपुर के गांव शाहपुर मार्ग पर शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे गांव सोंहजनी पुलिस चौकी के नजदीक पुलिस इंस्पेक्टर केपी सिंह पुलिस के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी पुलिस को सूचना मिली कि शाहपुर की ओर से दो बदमाश स्कूटी पर आ रहे हैं। नजदीक आते ही पुलिस ने जैसे ही उनको रुकने का इशारा किया। वे फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। सूचना पर मौके पर सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह भी पहुंचे। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया घायल बदमाश मंसूरपुर थाने का टॉपटेन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर के दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं। पकड़े गए बदमाश का नाम गुलाब उर्फ भिखारी पुत्र राजाराम निवासी गांव घासीपुरा है। उसके पास से एक स्कूटी, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed