{"_id":"61d48a75a3beb3338834db51","slug":"history-sheeter-fired-bullets-at-villager-case-registered-muzaffarnagar-news-mrt572113059","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने ग्रामीण पर दागी गोलियां, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर ने ग्रामीण पर दागी गोलियां, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर ने ग्रामीण पर दागी गोलियां, मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर, सिखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर में सोमवार शाम हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ एक ग्रामीण पर जानलेवा फायरिंग की। ग्रामीण किसी तरह बच पाया। पुलिस ने कई हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में इस घटना से दहशत फैली है।
दौलतपुर निवासी मांगेराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया, कि वह सोमवार देर शाम अपने घर के पास बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव निवासी सुमित पुत्र सुुुधीर व उसका पिता सुधीर, धर्मेंद्र व शुभम पुत्र सुरेंद्र, कुल भूषण पुत्र अतर सिंह व चार-पांच अन्य लोग आए और अकारण ही गाली गलौच करनी शुरू कर दी। अचानक उस पर फायरिंग कर दी। वह जान बचाकर किसी तरह मौके से भागा। घटना को कई लोगों ने देखा। सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब भी हमलावर गाली गलौच करते रहे। मौके से पुलिस ने खोखा कारतूस बरामद किए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुधीर पुत्र राम सिंह सिखेेेडा थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच कर आरोपियों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। उधर, मंगलवार दोपहर पीड़ित पक्ष ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों से मिल कर कार्रवाई की मांग की।