फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hindutva leader beaten in municipality, employees got angry as soon as police arrived

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पालिका में हिंदूवादी नेता की पिटाई, पुलिस आते ही भड़के कर्मचारी

Tue, 21 Nov 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 21 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Hindutva leader beaten in municipality, employees got angry as soon as police arrived
नगर पालिका में मारपीट के बाद कार्यालय पर लगे ताले। संवाद
- पालिका कार्यालय की तालाबंदी कर शुरू किया धरना, थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

- हिंदू संगठन के नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका पहुंचे हिंदू संगठन के नेता की पालिका कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद नेता की पिटाई की गई। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कर्मचारी एकजुट हो गए और तालाबंदी कर हड़ताल कर दी। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
शहर के सिविल लाइन निवासी नागरिक पुष्पेंद्र कुमार हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी हैं। वह किसी कार्य से पालिका कार्यालय टाउनहाॅल पहुंचे थे। वह ईओ हेमराज सिंह से मिलने पहुंचे, लेकिन कार्यालय बंद मिला। एक कर्मचारी से पूछने पर पता चला कि ईओ नहीं आए हैं। इस पर पुष्पेंद्र कुमार और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद हिंदूवादी नेता की पिटाई की गई। बाद में कुछ अन्य कर्मचारी बीच में आए और मामले को संभाला।
विज्ञापन

इसके बाद पुष्पेंद्र कुमार कोतवाली पुलिस के साथ पालिका पहुंचे और कई कर्मचारियों पर मारपीट करने के आरोप लगाया। टाउनहाॅल पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी ली। आरोपी बताए गए कर्मचारियों को थाने बुलाया गया। इसके बाद कर्मचारियों में रोष बन गया। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा के साथ कर्मचारियों ने कामकाज बंद करते हुए कार्यालयों में तालाबंदी कर दी। कर्मचारी कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पालिका के कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाली पहुंचे तथा पुष्पेंद्र पर कार्यालय में अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी दस्तावेजों को उठाकर फेंकने तथा हंगामा व अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कर्मचारियों ने शहर कोतवाली प्रभारी से मिलकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया तो अनिश्चितकाल के लिए पालिका को बंद कर दिया जाएगा और आंदोलन पर चले जाएंगे।
शहर कोतवाल महावीर सिंह ने कहा कि दोनों ही पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत मिली है। मामले में जांच की जा रही है। पालिका कर्मियों के प्रदर्शन के दौरान कर अधीक्षक नरेश कुमार शिवालिया, ओमवीर सिंह, ब्रजमोहन सिंह, सुनील वर्मा, तनवीर आलम, कैलाश कुमार, राजीव वर्मा, गगन महेंद्र, मोहम्मद सालिम, मैनपाल सिंह, अशोक ढींगरा, मनोज कुमार, फिरोज खान, दुष्यंत कुमार, अशोक पाल, सोनू मित्तल, प्रवीण कुमार, संदीप यादव, गोपीचंद वर्मा, आकाश दीप, नदीम खां, सतेंद्र कुमार, विकास कुमार, अभिषेक, नितिन कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।


समस्या का कराया जाएगा निदान : चेयरपर्सन
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि समस्या का समाधान कराया जाएगा। ईओ बीमार हैं, जिस कारण वह नियमित रूप से कार्यालय नहीं पहुंच पा रही हैं। दोनों पक्षों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed