फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hindu organizations demonstrated, effigies burnt

हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुतले फूंके

Wed, 30 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 30 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations demonstrated, effigies burnt
मुजफ्फरनगर। शहर में एक कारोबारी द्वारा करीब दस दिन पहले छात्र के साथ किए गए कुकर्म के मामले में हिंदू संगठनों ने उग्र रूप धारण कर लिया है। अलग-अलग संगठनों ने एसएसपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शहर में आरोपी के पुतले भी फूंके गए। राजनेताओं पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद और बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शिवचौक पर कुकर्म के आरोपी का पुतला फूंका। आरोपी के खिलाफ नारेबाजी की।  बताया कि छात्र के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। शहर के कई नेताओं पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया।  पुतला फूंकने के दौरान शुभम वत्स, शिवम तीजवाल, अंशुल तोमर, अनुज पाल, दीपक कुमार, आकाश, योगेश, सुनील, राघव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा प्रजापति पाल अति पिछड़ा वर्ग समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी आरोपी का कुकर्मी का पुतला फूंककर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने आरोपी को शहर की सभी संस्थाओं से बाहर निकालने की मांग की। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुतला फूंकने के दौरान डॉ. प्रमोद कोरी, देशपाल पांचाल, नरेश पाल, शिवकुमार प्रजापति, अनुज विश्वकर्मा, अमित धीमान, सुरेश, राकेश पाल, ओमकुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के कार्यकर्ताओं ने बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसएसपी को ज्ञापन दिया। एसएसपी से मामले की जांच कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अरुण प्रताप सिंह, रमेश पांचाल, श्रवण मेघा, सुशील नरुला, जेके शर्मा, प्रवेश कुमार, संदीप कौशिक, देव त्यागी, विपिन पाल, सुनील सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शिवसेना नेताओं ने मंगलवार को सीओ से मिलकर उन्हें मामले की जानकारी दी। शिवसेना नगर प्रमुख देवेंद्र चौहान ने सीओ को बताया कि आरोपी पूर्व सभासद है और शहर की कई धार्मिक संस्थाओं से जुड़ा हुआ है। इन संस्थाओं के पदाधिकारियों को मामले की जानकारी है। सभी मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। कार्रवाई की मांग करते हुए बताया कि कई बच्चों के यौन शोषण से मामला जुड़ा होने के चलते कार्रवाई जरूरी है।  इस दौरान राजन वर्मा, सचिन प्रजापति, संदीप शर्मा, चेतन देव आर्य, संजय चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed