{"_id":"60fff472196e7e0b7b5b1de5","slug":"hindu-jagran-manch-made-homecoming-of-the-three-youths-who-adopted-muslim-religion-by-shaving-their-head-and-havan-pujan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुस्लिम धर्म अपनाने वाले तीनों लोगों की घर वापसी, हिंदू जागरण मंच ने हवन पूजन के साथ कराए मुंडन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुस्लिम धर्म अपनाने वाले तीनों लोगों की घर वापसी, हिंदू जागरण मंच ने हवन पूजन के साथ कराए मुंडन
Tue, 27 Jul 2021 05:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 27 Jul 2021 05:26 PM IST
सार
सावन के पहले सोमवार को सुबह मंदिर परिसर में सबसे पहले तीनों लोगों का मुंडन कराया गया। इसके बाद उनकी शुद्धीकरण कराते हुए मंदिर में यज्ञ-हवन कर तीनों लोगों ने आहुति देकर विधिवत हिंदू धर्म में वापसी की। योगेश आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन संपन्न कराया।
विज्ञापन
सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर पर हवन करके लोगों की घर वापसी कराते हिंदू संगठन के पदाधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala Meerut
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मुस्लिम धर्म अपनाने वाले तीन लोगों की हवन-पूजन के बाद मुंडन कराकर घर वापसी कराई गई। वहीं यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मीरापुर क्षेत्र में कुछ दिन पहले मुस्लिम धर्म अपनाने वाले तीन लोगों की गांव संभलहेड़ा स्थित सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर पर हवन-पूजन के बाद मुंडन कराकर घर वापसी कराई गई। हिंदू जागरण मंच द्वारा आयोजित घर वापसी कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनपद में अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले तीन लोगों ने कुछ समय पूर्व दिग्भ्रमित होकर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए इन तीनों ही लोगों को समझा-बुझाकर हिंदू धर्म में वापसी करने के लिए मनाया था। इस मामले में तीनों लोगों की ओर से उनका धर्मांतरण कराने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : मेरठ : मैं मरने वाला हूं, अधिकारियों से बात करा दो, जहर खाकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा युवक और फिर...
सोमवार को हिंदू जागरण मंच ने इन तीनों ही लोगों की घर वापसी के लिए गांव संभलहेड़ा स्थित सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया।
सावन के पहले सोमवार को सुबह मंदिर परिसर में सबसे पहले तीनों लोगों का मुंडन कराया गया। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ उनका शुद्धीकरण कराते हुए मंदिर में यज्ञ-हवन कर तीनों लोगों ने आहुति देकर विधिवत हिंदू धर्म में वापसी की। मंदिर के महंत योगेश आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन संपन्न कराया।
इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के पश्चिमी प्रदेश महामंत्री जितेंद्र बैंस ने कहा कि यदि कोई भटका हुआ नौजवान धर्म वापसी करना चाहता है तो उसका स्वागत और सम्मान किया जाएगा। इस दौरान धीर सिंह प्रधान, नरेंद्र पंवार, अंकुर राणा, दीपा त्यागी, अश्वनी उपाध्याय और कमलदीप आदि मौजूद रहे।