{"_id":"63ef97305547abb5df067b71","slug":"hindi-paper-was-bad-then-the-12th-student-hanged-in-muzaffarnagar-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन की परीक्षा में फेल हो गया: हिंदी का पेपर हुआ खराब तो 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, गांव में गम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन की परीक्षा में फेल हो गया: हिंदी का पेपर हुआ खराब तो 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, गांव में गम का माहौल
Fri, 17 Feb 2023 08:33 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 17 Feb 2023 08:33 PM IST
सार
छात्र मंसूरपुर क्षेत्र के स्कूल में 12वीं का छात्र था। मृतक ने 16 फरवरी को हिंदी की परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर सही ना होने के कारण वह तनाव में था। शुक्रवार को जब घर के सभी परिजन खेत पर काम के लिए गए हुए थे, तभी पंखे पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तमाम कोशिशों के बावजूद परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के तनाव से घिरे हैं। यूपी बोर्ड की हिंदी की परीक्षा खराब हो जाने के कारण मुजफ्फरनगर के बहादरपुर गांव के 12वीं के छात्र ने पंखे पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
मृतक छात्र मंसूरपुर क्षेत्र के स्कूल में 12वीं का छात्र था। मृतक ने 16 फरवरी को हिंदी की परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर सही ना होने के कारण वह तनाव में था। शुक्रवार को जब घर के सभी परिजन खेत पर काम के लिए गए हुए थे, तभी पंखे पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजन दोपहर करीब दो बजे खेत से घर वापस आए तो देखा की मृतक पंखे पर एक लाल रंग के दुपट्टे पर लटका हुआ है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। परिजन मामले में गमजदा हैं और कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उधर, ग्राम प्रधान के पति भगत सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उनका कहना है कि छात्र परेशान था। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। वह प्रकरण में चुप है। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन