{"_id":"696694394895a7cdbb0a5134","slug":"high-tension-line-passing-over-houses-danger-of-accident-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-162859-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मकानों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मकानों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन, हादसे का खतरा
विज्ञापन
जानसठ के मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी में मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार। स्रोतः संव
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। कस्बे के मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी में 11 हजार की विद्युत लाइन के तार मकानों के ऊपर से गुजर रहे हैं। हाइटेंशन विद्युत लाइन के तारों से मोहल्ले के लोगों को हर वक्त हादसा होने का खतरा बना रहता है।
मोहल्ले की सड़क के ऊपर से भी हाइटेंशन लाइन के तार गुजर रहे हैं। जिससे सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहनों के चालकों के लिए भी खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं सड़क पर बच्चे भी खेलते रहते हैं। किसी भी दिन तारों के टूटने पर बच्चों के साथ भी हादसा हो सकता है। हाइटेंशन विद्युत लाइन के तार काफी पुराने होकर जर्जर हालत में हैं। मोहल्ले के लोगों के द्वारा कई बार विद्युत अधिकारियों से हाइटेंशन लाइन को हटवाने की भी मांग की गई थी। इसके बावजूद आज तक हाइटेंशन लाइन को हटवाया नहीं गया है। जिससे यहां किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
- छत पर बालक को भी लगा था करंट
- पूर्व सभासद अश्वनी चौधरी का कहना है कि मकानों की छतों के ऊपर से हाइटेंशन विद्युत लाइन के गुजरने से मकानों में रहने वाले लोगों को हर वक्त खतरा ही बना रहता है। एक बार मकान की छत पर बालक पतंग उड़ा रहा था। अचानक पतंग हाइटेंशन लाइन के तारों में फंस गई थी। जिससे पतंग के मांझे से ही बालक को करंट लग गया था। उस वक्त बालक की जान बच गई थी। इन हाइटेंशन लाइन के तारों से किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
-- तारों के टूट कर गिरने से दो कुत्ते मरे थे
(फोटो)
-- सुशील कुमार का कहना है कि एक बार मोहल्ले की सड़क और मकानों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के तार टूट कर सड़क पर गिर गए थे। इस दौरान सड़क पर घूम रहे दो कुत्ते टूटे तारों के करंट लगने से मर गए थे। गनीमत यह रही कि उस वक्त सड़क पर कोई व्यक्ति, महिला और बालक नहीं खेल रहे थे, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता है। किसी दिन कोई बड़ा हादसा न हो जाए। इसलिए शासन और प्रशासन को इस हाइटेंशन लाइन को तुरंत हटवा देना चाहिए।