{"_id":"605f76978ebc3ec44635b81b","slug":"high-speed-car-hit-horse-buggy-muzaffarnagar-news-mrt532019732","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने मारी घोड़ा-बुग्गी को टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने मारी घोड़ा-बुग्गी को टक्कर
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने घोड़ा-बुग्गी को टक्कर मारी
छपार। बरला-देवबंद मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने घोड़ा-बुग्गी में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुग्गी सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी सेवाराम प्रजापति देवबंद क्षेत्र के गांव गोपाली में स्थित ईंट-भट्ठे पर ईंट ढुलाई का काम करते हैं। शनिवार सुबह सेवाराम अपने बेटे नितिन के साथ घोड़ा-बुग्गी लेकर ईंट-भट्ठे पर जा रहा था। बरला-देवबंद मार्ग स्थित गांव कुतुबपुर के पास सामने से आती तेज रफ्तार कार ने घोड़ा-बुग्गी में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सेवाराम व उसका बेटा नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। हादसे के आरोपी चालक गांव कुतुबपुर निवासी प्रवीण को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए कार को भी कब्जे में ले लिया है।