फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   High Court Bench should be made in Meerut, not Agra

आगरा नहीं, मेरठ में बननी चाहिए हाईकोर्ट बेंच

Thu, 25 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
High Court Bench should be made in Meerut, not Agra
मुजफ्फरनगर। दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंटस एसोसिएशन ने हाईकोर्ट बेंच मेरठ में बनाए जाने की मांग रखी है। वक्ताओं ने कहा कि पश्चिमी यूपी के वादकारियों को लखनऊ और प्रयागराज के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान होता है। आगरा के बजाए मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना से ही लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

नवीन मंडी स्थल स्थित एसोसिएशन के कार्यालय पर बुधवार को बैठक हुई। अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री ने हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का समर्थन किया है। जसवंत सिंह कमीशन ने भी इसका समर्थन किया था। आम आदमी, अधिवक्ता और व्यापारियों समेत प्रत्येक वर्ग को हाईकोर्ट बेंच मेरठ में बन जाने से लाभ होगा। आगरा के बजाए बेंच मेरठ में ही बननी चाहिए। हाईकोर्ट दूर होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मंत्री श्याम सिंह सैनी ने कहा कि मेरठ में बेंच बनने से ही लाभ होगा। हरिशंकर मूंधड़ा, सुरेंद्र बंसल, कृष्ण चंद, अरविंद गोयल, जितेंद्र कुच्छल, संजीव गोयल, अशोक कुमार गोयल, रमेश कुमार सिंघल, अरुण खंडेलवाल, राजेश गोयल, जितेंद्र कुच्छल, राजेश गोयल, दिनेश चौधरी, संजय मिश्रा, नरेंद्र कुमार, पुलकित गुप्ता और अंचित मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed