फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Heavy vehicles will not ply on the Ganga Canal track till November 5.

Muzaffarnagar News: गंगनहर पटरी पर पांच नवंबर तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

Sat, 01 Nov 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not ply on the Ganga Canal track till November 5.
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ गंगा स्नान मेले में सुरक्षा के मददेनजर भोपा गंगनहर पटरी पर भारी वाहनों का आवागमन एक नवंबर से पांच नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया। शुकतीर्थ गंगा स्नान मेले में जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व बुग्गी का मार्ग भी बदला गया है।
विज्ञापन

सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि शुकतीर्थ गंगा स्नान पर हजारों लोग डुबकी लगाने के लिए पहुंचेंगे। उनको व उनके वाहनों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस ने व्यवस्था बनाई है। मोरना से शुकतीर्थ जाने वाले मुख्य मार्ग से कुछ ही वाहन जाएंगे।
विज्ञापन

बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जाने के लिए भी रूट बदला गया है। सुरक्षा के लिए कई स्थानों पर बेरियर भी लगाए है। पुलिस अभी से ड्यूटी पर तैनात हो गई है। भोपा व जानसठ की तरफ से मोरना की तरफ कोई भारी वाहन नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगाए बेरियर : शुक्रताल पुलिस चौकी,पंजाबी धर्मशाला, ठोकर नंबर नौ पर बेरियर रहेंगे। इससे आगे दोपहिया वाहन भी नही जा सकेंगे। यहां अपने वाहनों को रोकर श्रद्धालुओं को गंगा घाट तक पैदल जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed