{"_id":"5fd10db68ebc3e3ba47b521c","slug":"heavy-fog-put-brake-on-the-speed-of-vehicles-devband-news-mrt514712193","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे ने वाहनों की स्पीड पर लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे ने वाहनों की स्पीड पर लगाया ब्रेक
विज्ञापन
नगरपालिका ने चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाना शुरू किया, 12 दिसंबर को बारिश की संभावना
देवबंद। घने कोहरे में दृश्यता कम होने से जहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, वहीं शीत लहर चलने पर लोग धूप निकलने तक घरों में दुबकने को मजबूर रहे।
बुधवार को भी आसमान कोहरे की चादर से तना रहा। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन भी रेंगकर चले। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वैधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि दृश्यता 12 से 15 मीटर दर्ज की गई। मौसम वैधशाला इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से ठंड में अभी और इजाफा होगा। 12 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई जा रही है। नगरपालिका के कार्यवाहक ईओ / एसडीेएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बनाए गए रैन बसेरा में 10 बिस्तरों की सुविधा है। सर्दी के बढ़े प्रकोप को देखते हुए नगर में चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाना भी नगरपालिका द्वारा शुरू कर दिए गए हैं।