फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hearing completed in Constable Krishnapal murder case, Muzaffarnagar court will give verdict on 27 September

कांस्टेबल मर्डर केस: राइफल लूटकर सिपाही की हत्या के मामले में सुनवाई पूरी, अब 27 को फैसला, ये था पूरा मामला

Fri, 22 Sep 2023 02:55 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Sep 2023 02:55 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : 12 अक्तूबर 2011 को अज्ञात बदमाशों ने सिपाही कृष्णपाल और अमित कुमार पर जानलेवा हमला कर राइफल लूट ली थी। अस्पताल ले जाते हुए मेरठ निवासी कृष्णपाल की मौत हो गई थी। मुजफ्फरनगर कोर्ट इस मामले में 27 सितंबर को फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन
Hearing completed in Constable Krishnapal murder case, Muzaffarnagar court will give verdict on 27 September
अदालत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली के थानाभवन में 12 साल पहले सिपाही की हत्या कर राइफल लूटने के मामले में सुनवाई पूरी हो गई। चर्चित मामले में 27 सितंबर फैसले के लिए नियत की गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-10 की पीठासीन अधिकारी हेमलता त्यागी ने सुनवाई की है।

विज्ञापन


थानाभवन थाने की मस्तगढ़ पुलिया पर 12 अक्तूबर 2011 को अज्ञात बदमाशों ने सिपाही कृष्णपाल और अमित कुमार पर जानलेवा हमला कर राइफल लूट ली थी। अस्पताल ले जाते हुए मेरठ निवासी कृष्णपाल की मौत हो गई थी। तत्कालीन एसओ अरुण कुमार त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराया। जांच के बाद 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। पुलिस ने दोनों राइफल बरामद कर ली थी।

विज्ञापन

प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-10 में हुई। अदालती बहस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले में फैसले की तिथि 27 सितंबर नियत कर दी गई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार ने पुष्टि की है।

इनके खिलाफ दाखिल की थी चार्जशीट
पुलिस ने शामली के कैल शिकारपुर निवासी नीटू कैल, धर्मेंद्र, बागपत के अमित, संजीव, चांदनहेड़ी निवासी मनोज, मोनू कैल, सुमित कैल, ओमकारी, अमित, ऋषिपाल, सुधीर, सत्यपाल, निशा, विकास, यशपाल और संजय के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन

अब तक इनकी हो चुकी मौत
ट्रायल के दौरान धर्मेंद्र कैल, बागपत के रमाला के अमित की मौत हो गई। जबकि सुमित कैल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

यह भी पढ़ें: पूर्व आईपीएस का भाजपा पर हमला: अमिताभ ठाकुर बोले- आजम खां पर कार्रवाई तो अपने मंत्री को क्यों छोड़ रही सरकार

14 पुलिसकर्मियों ने दी गवाही
वारदात में 14 पुलिसकर्मियों ने गवाही दी है। इसके अलावा बचाव पक्ष ने भी तीन गवाह अदालत में पेश किए। पुलिस ने अलग-अलग आरोप पत्र दाखिल किया था। नौ आरोपी धारा 120 बी के बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें: देवबंद: एटीएस ने एक संदिग्ध उठाया, टीम को मिले अहम सबूत, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed