फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health department alerted about malaria and dengue, launched campaign

Muzaffarnagar News: मलेरिया और डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चलाया अभियान

Tue, 18 Jul 2023 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Health department alerted about malaria and dengue, launched campaign
गांधी कॉलोनी में कूलर का पानी बदलते हुए।
-बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और पानी कम होने पर कराया जा रहा कीटनाशक का छिड़काव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले में बाढ़ के चलते स्वास्थ्य विभाग मलेरिया और डेंगू को लेकर अलर्ट हो गया है। इसके लिए विभाग की ओर से अभियान भी चला दिया गया है। लगातार क्षेत्रों में फॉगिंग व साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी कम हुआ है, वहां कीटनाशक का छिड़काव भी कराया गया है।

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि वैसे तो जिले में वर्तमान में एक भी मरीज मलेरिया या डेंगू से पीड़ित नहीं है, लेकिन फिर भी बाढ़ के पानी में खतरनाक मच्छर पनपने का खतरा बना रहता है। इसके चलते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग और कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में भी डेंगू के लार्वा को नष्ट किया जा रहा है। क्षेत्र के कई हिस्सों में टीम घूमकर लोगों के घरों में इकट्ठा पानी को हटवा रही है। साथ ही कूलर में से भी पानी को बदलवाया गया। उन्होंने कहा कि कूलर का पानी रोजाना बदलना चाहिए। कूलर में कई दिन पानी को भरा हुआ ना छोड़े।
विज्ञापन




बुखार के मरीजों की बढ़ी संख्या

जिला चिकित्सालय में इन दिनों बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि लोगों को वायरल बुखार और टाइफाइड हो रहा है। मलेरिया की भी जांच कराते हैं, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सकें। लोगों को मच्छरों से बचने की जरुरत हैं। रोजाना दो हजार के करीब मरीज जिला चिकित्सालय में परामर्श ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed