फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Headless Body of Missing Man Found in Muzaffarnagar Field; Shooter Arrested, Three Family Members Booked

Muzaffarnagar: लापता युवक का खेत में मिला धड़, शूटर की गिरफ्तारी से खुला राज, परिवार के तीन सदस्य फरार

Tue, 02 Jun 2026 11:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Jun 2026 11:36 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में 18 मई से लापता युवक विकसित कुमार उर्फ रॉकी का सिर कटा शव खेत में मिला है। पुलिस ने एक कथित शूटर को गिरफ्तार किया है, जबकि पत्नी समेत तीन आरोपी फरार हैं। मामले में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Headless Body of Missing Man Found in Muzaffarnagar Field; Shooter Arrested, Three Family Members Booked
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले में 18 मई से लापता चल रहे 36 वर्षीय विकसित कुमार उर्फ रॉकी का सिर कटा शव एक खेत से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। शव सिकेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव के पास स्थित खेत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान विकसित कुमार उर्फ रॉकी के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी को लेकर परिजन पिछले कई दिनों से तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ के बाद शूटर गिरफ्तार
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मोंटी त्यागी नामक एक कथित शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस अब उसके बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Crime: गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट, राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिला अध्यक्ष समेत दो पर FIR
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पत्नी, सौतेले बेटे और बहू पर हत्या का आरोप
पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक की दूसरी पत्नी रेनू, सौतेले बेटे बादल और बादल की पत्नी निशा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जांच एजेंसियां आरोपियों के संभावित ठिकानों पर तलाश अभियान चला रही हैं।

अपहरण के बाद हत्या की आशंका
पुलिस जांच में सामने आया है कि विकसित कुमार का पहले अपहरण किया गया और बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या के बाद शव से सिर अलग कर दिया गया और धड़ को खेत में फेंक दिया गया। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

गंगा नहर में सिर की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मृतक का सिर गंगा नहर में फेंक दिया था। इसके बाद से पुलिस और अन्य संबंधित टीमें नहर क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि शव के शेष हिस्से की बरामदगी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले को और मजबूत किया जाएगा। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed