फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Head of Sisouna gave one year honorarium to Asha and food mothers

सिसौना की प्रधान ने आशा और भोजन माताओं को दिया एक साल का मानदेय

Wed, 31 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Head of Sisouna gave one year honorarium to Asha and food mothers
सिसौना में सीडीओ संदीप भागिया को चेक सौंपती प्रधान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की बहन एवं सिसौना गांव की प्रधान सरोज ललित सिंह ने अपना एक साल का मानदेय गांव की तीन आशाओं और नौ भोजन माताओं को बतौर उपहार दिया है। प्रधान ने सीडीओ संदीप भागिया को चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि सिसौना को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सीडीओ संदीप भागिया, बीडीओ सदर नेहा शर्मा, ग्राम सचिव एकता बागड़ी और पंचायत सहायक प्रियंका सिंह गांव पहुंचे। प्रधान सरोज ललित सिंह ने बताया कि उनके गांव में विकास कार्यों में मुख्य विकास अधिकारी ने सहयोग और मार्गदर्शन किया है। उन्हीं से प्रेरित होकर गांव की तीन आशाओं और नौ भोजन माताओं के लिए वह अपना एक साल का मानदेय 40 हजार रुपये भेंट कर रही हैं। सीडीओ ने प्रधान के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर चंदन सिंह, मनवीर सिंह, बबलू पाल, उमेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मनरेगा के कार्यों का किया निरीक्षण
सीडीओ संदीप भागिया ने बुधवार को सिसौना में मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण किया। अमृत सरोवर के कार्य की प्रगति जानी। गांव में जल और भूजल को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed