फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   He brought Kanwad by collecting five lakh rupees by working as a labourer

Muzaffarnagar News: मजदूरी कर इकट्ठे किए पांच लाख रुपये से लाए कांवड़

Sat, 03 Aug 2024 03:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 03 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
He brought Kanwad by collecting five lakh rupees by working as a labourer
रतनपुरी। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रतनपुरी गांव के 22 युवाओं की टोली पांच लाख रुपये खर्च कर कांवड़ लाई। कांवड़ियों ने एक साल तक मजदूरी कर पांच लाख रुपये एकत्र किए। कांवड़ियों के वापस लौटते ही आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। रतनपुरी निवासी अमन कश्यप, जॉनी कश्यप, राजन कश्यप, छोटू कश्यप, मनीष कश्यप, आर्यन कश्यप, कृष्ण कश्यप, अर्जुन, आकाश, प्रिंस, रवि, सुनील, सन्नी, मोहित, आदेश, कपिल, सतीश, नीटू, मोनू, जीत, महेश, मोंटी कांवड़ लेकर लौटै। युवाओं ने बताया कि पूरे साल मजदूरी से एकत्र किए पांच लाख रुपये कांवड़ को सजाने और यात्रा पर खर्च किए गए। पिछले साल युवाओं की टोली साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से कांवड़ लेकर आई थी। गांव में सुख शांति और भाईचारे के लिए वह कांवड़ लाए। शिव मंदिर पहुंचे कांवड़ियों ने बताया कि इसके लिए उन्होंने पूरे साल तैयार की है। श्रद्धा की यात्रा को ईश्वर सफल करते हैं। कांवड़ यात्रा श्रद्धालु को शिव से जोड़ने का काम करती हैं।
विज्ञापन

भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष कपिल सोम, संदीप सोम, सतेन्द्र सोम, ओमवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, बीर सिंह, अंकुर सोम, ब्रिजेश जैन, अंकित जैन, पारस जैन, तेजपाल सिंह, बबलू सोम, कंवर सिंह, मदन सिंह ने फूलमाला पहनाकर शिवभक्तों का स्वागत किया। शिवभक्तों के स्वागत में आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed