फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Have to be protector and protector of culture: Kesavananda

संस्कृति के रक्षक और संरक्षक बनना होगा : केशवानंद

Thu, 18 Aug 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Have to be protector and protector of culture: Kesavananda
तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मैं श्री कृष्ण धाम मंदिर भूमि पूजन करते महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज वह जिल - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। हनुमान धाम के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति का उद्धार होना एक शुभ संकेत है। संस्कृति के रक्षक एवं संरक्षक बनना होगा। धर्म स्थापना का संकल्प लेकर यहां से जाएं। तभी हमारा जीवन सुरक्षित होगा।
विज्ञापन

शुकतीर्थ में श्रीकृष्ण धाम का उद्घाटन एवं मंदिर का भूमि पूजन मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। केशवानंद महाराज ने कहा कि धर्म नगरी में भगवान श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण होना हम सभी के लिए सौभाग्यशाली कार्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से धर्म नगरी के सुंदरीकरण और विस्तारीकरण को लेकर प्रदेश सरकार चिंतन मनन में लगी हुई है। गुरुकुल के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर विधि विधान से पांच ईटें रख पूजन संपन्न कराया। संचालन प्रेम शंकर मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष आचार्य इंद्रपाल, संध्या राठी, उपाध्यक्ष अरुण गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, देवराज पंवार, पूर्व चेयरमैन मदन पाल, नीरज रॉयल शास्त्री, कृष्णपाल, नेपाल प्रधान, राजकुमार, वेद वीर, महकार सिंह, अमित कुमार, विकास शास्त्री, नरेंद्र मास्टर मौजूद रहे। शिव कल्याण आश्रम के महंत स्वामी गीतानंद जी महाराज, कथा व्यास सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज, तिलकधारी विष्णु आश्रम महाराज, वैद्य जगपाल ने अपने विचार व्यक्त किए। कृष्ण धाम आश्रम के लिए भूमि देने वाले पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रपाल शास्त्री को दीर्घायु का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed