{"_id":"5d7be7f28ebc3e93be633605","slug":"have-cheated-crores-from-roorkee-business-one-year-ago-muzaffarnagar-news-mrt4432015131","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल पूर्व रुड़की के कारोबारी से कर चुके हैं करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल पूर्व रुड़की के कारोबारी से कर चुके हैं करोड़ की ठगी
विज्ञापन
सुनील सैनी
मुजफ्फरनगर। आंध्र प्रदेश व तेलंगाना की संयुक्त राजधानी हैदराबाद से देश भर में फैले फर्जी अमेरिकी करेंसी के ठगों का मायाजाल यहीं तक सीमित नहीं था। करीब एक साल पूर्व इन्हीं ठगों ने उत्तराखंड हरिद्वार जनपद के रुड़की में एक कारोबारी से एक करोड़ की ठगी की थी।
ठग गिरोह के सरगना मेरठ निवासी इकबाल पुत्र अनवार ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने इससे पहले भी करीब एक साल पूर्व उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के रुड़की निवासी एक कारोबारी से इसी तर्ज पर एक करोड़ की ठगी को अंजाम दिया था। कारोबारी को विश्वास में लेने के लिए ठगों ने एक करोड़ रुपये की धनराशि चेक के जरिये देने की बात कही थी, जिस पर कारोबारी ने अमेरिकी करेंसी लेने के बाद ठगों को एक करोड़ की धनराशि का चेक दिया था। एसओ ने बताया कि रुड़की के कारोबारी से फर्जी करेंसी के बदले में मिले इस चेक को भुनाने के लिए ठगों एक बैंक शाखा मैनेजर से साठगांठ की थी, जिसके बाद उक्त मैनेजर ने उक्त चेक भुनवाने में ठगों की मदद की थी। पुलिस अब इस गिरोह के पूरे राजफाश करने में जुट गई है।
बॉक्स .........
एसएसपी ने गठित की टीम
मुजफ्फरनगर। नकली अमेरिकी करेंसी के फर्जीवाड़े का मामला सामने आने और आरोपियों के पकड़े जाने के बाद जनपद पुलिस हरकत में आ गई है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नकली करेंसी के इस गोरखधंधे का पूरी तरह से भंडाफोड़ कर देशभर में फैले इन ठगों के नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। सिविल लाइंस थाने की गेटवे चौकी प्रभारी एसआई राधेश्याम यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। टीम फर्जी अमेरिकी करेंसी व प्रमाणपत्र सप्लाई करने वाले हैदराबाद के शातिर का पता लगाने के साथ ही ठगों का शिकार हुए पीड़ितों और मेरठ निवासी ठग के कमीशन एजेंट के रूप में काम करने वाले सभी लोगों का पता लगाएगी।