{"_id":"640cd4c92e5c50255c09e9d7","slug":"haryanas-youth-had-threatened-the-tikait-family-arrested-muzaffarnagar-news-c-14-1-150399-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हरियाणा के युवक ने दी थी टिकैत परिवार को धमकी, गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हरियाणा के युवक ने दी थी टिकैत परिवार को धमकी, गिरफ्तार किया
Sun, 12 Mar 2023 04:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 04:41 PM IST
सार
नरेश टिकैत के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में भौराकलां पुलिस ने मामले में सोनीपत के धनाना गांव निवासी और वर्तमान में दिल्नली के नजफगढ़ में रह रहे विशाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
नरेश टिकैत
- फोटो : amr ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के परिवार को धमकी देने के मामले में पुलिस ने हरियाणा के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने नशे की हालत में कॉल की थी।
विज्ञापन
बम से उड़ाने की बात की पूछताछ में पुष्टि नहीं हो सकी है। भौराकलां पुलिस ने मामले में सोनीपत के धनाना गांव निवासी और वर्तमान में दिल्नली के नजफगढ़ में रह रहे विशाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी मजदूरी करता है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने जस्ट डायल से गौरव टिकैत का नंबर प्राप्त किया था। इसके बाद उसने कॉल करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। एसपी देहात अतुल कुुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। विस्तृत पूछताछ में बम से उड़ाने और जान से मारने की योजना की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन