फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Haryana CM Nayab Singh Saini said that now there will no crime in Uttar Pradesh

UP: सीएम नायब सिंह बोले- यूपी में अब न गुंडा और न गुंडई, पीएम मोदी ने भारत का सिर दुनिया में किया ऊंचा

Mon, 15 Apr 2024 09:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Apr 2024 09:11 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2017 में दबाए गए कमल के बटन का कमाल है कि अब उत्तर प्रदेश में न गुंडा है न गुंडई है।

विज्ञापन
Haryana CM Nayab Singh Saini said that now there will no crime in Uttar Pradesh
मंच से बोलते सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के विकास और भारत की संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरी है। 2017 में दबाए गए कमल के बटन का कमाल है कि प्रदेश में न गुंडा है न गुंडई है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के समर्थन में खतौली के एक बैंक्वेट हॉल में सामाजिक वर्ग सम्मेलन में हरियाणा के सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाकर आप लोगों को बड़ा सम्मान दिया है। मोदी ने दुनिया में भारत का सिर ऊंचा किया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में जब घमंडिया गठबंधन के लोगों की सरकार थी तो पाकिस्तान ने हमारे सैनिक हेमराज के टुकड़े करके भेजा था। मोदी सरकार में आप लोगों के सामने 24 घंटे में अभिनंदन वापस आया। सिलिंडर लेने के लिए पहले लाइन लगती थी, लेकिन मोदी ने लाइन खत्म कर दी है।

सड़क ऐसी बनाई की खतौली से दिल्ली डेढ़ घंटे में जा रहे हैं। 550 साल बाद भगवान राम का मंदिर बना है। मोदी का संकल्प 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। मंच संचालन जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने किया।

विज्ञापन

शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार प्राथमिकता: बालियान 
भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि 2014 में जब हम पहली बार सांसद बने तो बिजली आती नहीं थी, सड़के खस्ताहाल थी। अब बिजली गांव में 18 और शहर में 24 घंटे मिल रही है। सड़के सबके सामने हैं। सीएम योगी ने अपराधी भगा दिए हैं।

ये नेता मंच पर रहे मौजूद 
पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, राजू अहलावत, चेयरमैन अशोक सैनी, लोकसभा संयोजक नीरज शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, यनेश तंवर, सपना कश्यप, मोनू सैनी मौजूद रहे।

चंचल बंजारा ने भाजपा के गीत सुनाए 
सामाजिक सम्मेलन में गायिका चंचल बंजारा ने मोदी और योगी पर तैयार किए गीत सुनाए। डीजे बजवा दिए योगी ने गीत पसंद किया गया।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक तस्वीरें: ऐसा था मंजर... देखकर कांप गए अफसर, मलबे में दबीं जिंदगियों को बचाया, दो की टूट गईं सांसें

हमनें भी अपना तमंचा पुलिस को दे दिया : विक्रम सैनी
पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने अपने भाषण से लोगों को जमकर ठहाके लगवाए। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले वह अपने खेत में पानी देने के लिए तमंचा लगाकर जाते थे। अपराधी इतने थे कि एक बार रास्ते में मुझसे भी लूट हुई। जेब में 72 रुपये थे जो बदमाशों ने लूट लिए थे। जब से योगी की सरकार आई तो बदमाश और लुटेरे गायब हो गए। हमने भी अपना तमंचा पुलिस को दे दिया। बाबा का बुल्डोजर इस्राइल तक में चल रहा है। विक्रम सैनी ने कहा कि देश के लिए जातिवाद जहर है।

यह भी पढ़ें: भयावह मंजर: न थम रहे आंसू न रुक रहीं सिसकियां, मासूमों सहित जिंदा जल गए थे सात लोग, घटना से हर कोई सहमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed