{"_id":"596e568b4f1c1b437b8b46c1","slug":"haridwar-kannada-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्तों की टोलियों को देखने उमड़ी भीड़, कच्ची सड़क से नुमाईश ग्राउंड तक कांवड़ की धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्तों की टोलियों को देखने उमड़ी भीड़, कच्ची सड़क से नुमाईश ग्राउंड तक कांवड़ की धूम
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर लाए पुत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम ढलते ही शहर भोलों की भक्ति में डूब रहा है। कांवड़ देखने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं और बच्चे कांवड़ मार्ग के दोनों ओर एकत्र हो जाते हैं। नाचते गाते शिवभक्तों की टोलियां को देखकर अपने आपको आनंदित महसूस कर रहे हैं। शहर की कच्ची सड़क से लेकर नुमाइश कॉलोनी तक अटूट श्रद्धा लोगों में दिखाई दे रही है।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की भीड़ जैसे-जैसे बढ़ रही है। शहर की जनता का उत्साह भी उतना ही बढ़ता जा रहा है। लोग भक्ति-भाव से कांवड़ मार्ग पर जुट रहे हैं। शाम ढलते ही शहर में कांवड़ मार्ग के दोनों ओर महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है।
नाचते गाते हुए भक्ति की मस्ती में अपने गंतव्य की ओर कूच कर रहे कांवड़िये अलग ही छाप छोड़ रहे हैं। विभिन्न वेशभूषा में पूरे ग्रुप में करतब दिखाते शिवभक्त मनोहारी दृष्य प्रस्तुत कर रहे हैं। शिव-पार्वती का नृत्य प्रत्येक झांकी में आम है। दिल्ली जाने वाले कांवड़ियों ने अपनी कांवड़ पर काफी धन खर्च किया है। रात्रि में उनकी कांवड़ की छटा अलग ही दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
शहर की कच्ची सड़क से लेकर नुमाइश ग्राउंड तक सड़क के दोनों ओर कांवड़ मार्ग को श्रद्धालु घेर लेते हैं। रात्रि 12 बजे तक लोगों की भीड़ जमी रहती है। शिवचौक का नजारा अद्भुत हो चला है। अहिल्याबाई चौक, शिवचौक, मीनाक्षी चौक पर भारी भीड़ जुट रही है।
भीड़ कंट्रोल करने को लेकर पुलिस प्रशासन लगा हुआ है। रात्रि में मौसम ठंडा होते ही कांवड़ियों का प्रवाह बढ़ जाता है। दिन में गर्मी की वजह से कांवड़िए कम चल रहे हैं। अधिकतम यात्रा शाम को छह बजे से लेकर सुबह के दस बजे तक ही पूरी कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा शहर के लोगों के लिए धार्मिक पर्व बन गया है।