फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harassment of Scheduled Castes increased under BJP rule: Prashant

भाजपा शासन में श्रमिकों का उत्पीड़न बढ़ा : प्रशांत

Thu, 12 Aug 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Harassment of Scheduled Castes increased under BJP rule: Prashant
उमरपुर गांव में रालोद की न्याय यात्रा में मंच पर मौजूद वक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा शासन में दलितों का उत्पीड़न बढ़ा : प्रशांत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। उमरपुर गांव में रालोद की न्याय यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में रालोद के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया ने कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित जाति के लोगों और मजदूरों को कुछ नहीं समझती है। इस वर्ग का उत्पीड़न लगातार किया जा रहा है। दलितों का उत्पीड़न किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। रालोद समाज के हर वर्गों के लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए न्याय यात्रा निकाल रही है।
गांव उमरपुर में बृहस्पतिवार को रालोद की न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। आयोजकों ने अपने नेताओं का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर एससी एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया ने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ जघन्य अपराध के बाद अभी तक उसके परिवार को सरकारी सहायता नहीं मिली। न्याय यात्रा का उद्देश्य समाज के वंचित तबकों के दुख दर्द में शामिल होना है। उन्होंने कहा कि रालोद किसानों के संघर्ष में हर समय साथ है। किसानों की बेहतरी से देश का विकास संभव है। किसानों को उपेक्षित रखकर कोई भी सरकार सफल नहीं हो सकती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद उन मजदूरों और वंचितों के पास तक जाना है, जिन्हें यह सरकार कीड़े-मकोड़े समझती है। रालोद उन्हें न्याय दिलाएगी। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद के प्रदेश महासचिव बालकिशोर त्यागी, युवा के क्षेत्रीय अध्यक्ष परमिंदर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, रमेश काकड़ा, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश व रेकपाल आदि ने विचार व्यक्त किए। योगराज सिंह ने कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ के प्रति आभार जताया। आयोजन रमेश काकड़ा ने और संचालन बालकिशोर त्यागी ने किया।

उमरपुर गांव में रालोद की न्याय यात्रा में उमड़ी दलितों की भीड़।

उमरपुर गांव में रालोद की न्याय यात्रा में उमड़ी दलितों की भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed