फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harassment for seats in roadways buses

रोडवेज बसों में सीटों के लिए मची आपाधापी

Mon, 03 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Harassment for seats in roadways buses
शहर के शामली बस स्टैडं पर रक्षा बंधन पर्व पर बस से गंतव्य को जाती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रोडवेज बसों में सीटों के लिए मची आपाधापी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के चलते यात्रियों की कमी से आर्थिक संकट झेल रहे रोडवेज परिवहन विभाग को रक्षाबंधन त्योहार पर कुछ राहत मिली। जहां रोडवेज बस अड्डे यात्रियों की भीड़ के कारण गुलजार रहे। रोडवेज बसों में सीटोें के लिए आपाधापी मच गई। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते 24 मार्च से लॉकडाउन लग गया था। हाल ही में कुछ दिन पहले रोडवेज और निजी बसों को संचालन की अनुमति दी गई। इन बसों में यात्री ढूंढे नहीं मिल रहे थे।

रक्षा बंधन के दिन रोडवेज और प्राइवेट बसों में भारी भीड़ रही। चार माह बाद यात्री बसों में इतने यात्री दिखाई दिए। रक्षा बंधन का भाई-बहन के स्नेह का पर्व पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। भावनात्मक रिश्ते कोरोना महामारी पर भारी पड़ गए। जिले में चार माह बाद रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से ही यात्री पहुंचने शुरू हो गए थे। खासकर महिलाओं में अपने भाई के घर राखी बांधे जाने को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। शाम तक रोडवेज बस अड्डे पर यही हाल रहा। जिले के निजी बस अड्डों पर भी प्राइवेट बसों में काफी भीड़ रही। चार माह बाद बसों में भीड़ देखने का नजारा अलग ही नजर आया। हर कोई अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए बेताब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed