फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Har Har Gange... lighting lamps in Shuktirtha

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में हर-हर गंगे... दीपदान

Wed, 05 Nov 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Har Har Gange... lighting lamps in Shuktirtha
शुक तीर्थ गंगा घाट पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
शुकतीर्थ/मोरना। पौराणिक तीर्थधाम में हर हर गंगे, गंगा मैया की जय, शुकदेव महाराज की जय का जयघोष गुंजायमान है। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को आए श्रद्धालुओं ने यज्ञ और कथा अनुष्ठान कर गंगा मैया में पुण्य की डुबकी लगाई। भागवत पीठ में तीर्थयात्रियों ने सिद्ध अक्षय वट की परिक्रमा कर शुकदेव मंदिर में पूजा की। संध्या के समय गंगा मैया की आरती के बाद श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। बुधवार को मुख्य स्नान होगा।
विज्ञापन

शुकतीर्थ धाम में हर और श्रद्धा, भक्ति और आस्था का संगम है। मुख्य गंगा स्नान को तीर्थ में हजारों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। गंगा तट पर स्नान कर तीर्थयात्री हवन और कथा अनुष्ठान की पूर्णाहुति कर रहे हैं। युवा और बच्चे निर्मल, स्वच्छ गंगा में स्नान कर प्रफुल्लित हैं, वहीं बेटियों ने सूर्य को गंगा जल से आराध्य दिया। नाव सवारी में श्रद्धालुओं ने जल विहार किया। कारगिल स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर में नमन को तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

सिद्ध अक्षय वट के दर्शन कर भागवत भक्त दीप जलाकर पूजन में जुटे हैं। श्री शुकदेव भंडारे में साधु, महात्मा और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दंडी आश्रम, हनुमतधाम, गणेश धाम, शिवधाम, दुर्गाधाम, पीतांबरा धाम,नवग्रह शनिधाम, राम आश्रम, रविदास आश्रम, समनदास आश्रम , तिलकधारी विष्णु आश्रम, गीता घाट आश्रम समेत तीर्थ के मंदिरों, शिवालयों में रातभर भजन कीर्तन में श्रद्धालु मग्न रहे। दूरस्थ राज्यों से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में आये हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गंगा सेवा समिति पदाधिकारियों ने गंगा घाट पर व्यवस्था में सहयोग किया। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने मुख्य गंगा स्नान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

शुक तीर्थ गंगा घाट पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

शुक तीर्थ गंगा घाट पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed