फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hands of devotees raised for the blessings of brotherhood

Muzaffarnagar News: भाईचारे की दुआ के लिए उठे अकीदतमंदों के हाथ

Sat, 22 Apr 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hands of devotees raised for the blessings of brotherhood
मस्जिदों में पढ़ी गई अलविदा जुमे की नमाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रमजान माह के आखिरी जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा की गई। अकीदतमंदों ने नमाज में भाईचारे की दुआ की।
शहर के फक्करशाह मस्जिद में दोपहर को आसपास के क्षेत्र से अकीदतमंद पहुंचे और अलविदा जुमे की नमाज अदा की। इसके अलावा शहर की हौज वाली मस्जिद, लियाकतपुरा, विकास भवन के सामने नुमाइश कैंप, पुजाए वाली मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। उधर, पुलिस ने भी धार्मिक स्थलों के आसपास गश्त की। एसएसपी संजीव सुमन के निर्देश पर शहर के अलावा देहात क्षेत्र में भी पुलिस ने चेकिंग की।

मीरापुर क्षेत्र में शाही जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना अरशद कासमी ने जुमे की नमाज अदा कराई। अलविदा जुमे पर शाही जामा मस्जिद, चांद तारा, कुरैशीयान मस्जिद, थावर वाली मस्जिद, थाने वाली मस्जिद, इमलीयान मस्जिद, कमलीयान मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद में नमाज अदा कराई गई।
विज्ञापन

शाहपुर कस्बे में बसी रोड स्थित मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज से पूर्व मुफ्ती आदिल कासमी ने कहा कि हम सभी ईद पर्व को सद्भाव के साथ मनाएं। इसके अलावा मोहल्ला इस्लामाबाद, मोहल्ला कुरैशियान, मोहल्ला, मोहल्ला अंसारियान और मदीना मस्जिद में भी जुमे की नमाज अदा की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपार और पुरकाजी क्षेत्र के सभी गांवों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। गांव बरला की जामा मस्जिद में मोहम्मद अब्बास अली, छपार की मिस्त्रियान मस्जिद में अफजाल और हाईवे स्थित मस्जिद में इमाम हुसैन ने नमाज अदा कराई। कस्बे के मेन बाजार की जामा मस्जिद, मस्जिद बड़ा दरबार, झोझगान, हलवाईयान, खेड़ा दरवाजा, लक्सर रोड, शहरदरान में नमाज अदा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed