फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Half the seats not filled by the first merit admissions

पहली मेरिट के दाखिलों से नहीं भरी आधी सीटे

Sat, 17 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Half the seats not filled by the first merit admissions
देवबंद (सहारनपुर)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा स्नातक कक्षाओं में दाखिलों के लिए जारी की गई पहली मेरिट सूची से अंतिम दिन तक आधी सीटें भी नहीं भर सकी। किसी महाविद्यालय में स्नातक की 200 सीटों के सापेक्ष 90 तो किसी में महज 38 ही दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह ने बताया बीए प्रथम वर्ष में 200 सीटें हैं, जबकि पहली मेरिट से 90 सीटें भर सकी हैं। बीकॉम में 60 सीट के सापेक्ष 32 सीट पर ही छात्रों ने दाखिल कराया है। भायला पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने बताया कि बीए में 120 सीट के सापेक्ष 45, बीकॉम में 120 सीट के सापेक्ष 42, बीएससी (बायोलॉजी, गणित व कंप्यूटर साइंस) की 200 में से 81 सीट पहली मेरिट सूची से भरी गई हैं। ठाकुर कृपाल सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज रण खंडी के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया बीए प्रथम वर्ष में 38 जबकि बीएससी (बायोलॉजी व गणित) में 18 छात्रों ने प्रवेश लिया है। प्राचार्य ने कहा कोरोना महामारी के कारण बहुत से छात्र तो पंजीकरण भी नहीं का सके हैं। महाविद्यालयों में दाखिलों की गति धीमी है। छात्र अभी कॉलेज आने से हिचक रहे हैं। अन्य महाविद्यालयों में भी विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित आधी से ज्यादा सीट अभी खाली हैं। शेष सीट दूसरी और तीसरी मेरिट सूची से भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed