फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Half a dozen injured due to bull ride during horse riding

घुड़चढ़ी के दौरान बैल बिदकने से आधा दर्जन घायल

Tue, 08 Mar 2022 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Half a dozen injured due to bull ride during horse riding
भोपा। खेड़ी फिरोजाबाद गांव में घुडचढ़ी के दौरान बैल के बिदक जाने से घुडचढ़ी में शामिल महिला वह बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना ककरौली क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद में ओमवीर के लड़के की घुडचढ़ी हो रही थी, जिसमें डीजे आदि भी बज रहा था। सभी लोग घुड़चढ़ी में मस्त थे, उसी दौरान गांव निवासी एक किसान अपनी बैल बुग्गी को लेकर उधर से गुजर रहा था। डीजे की आवाज सुनकर बुग्गी में जुड़ा बैल बिदक गया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। किसान ने उसे काबू में करने का काफी प्रयास किया, लेकिन काबू में नहीं आया। बैल बुग्गी की चपेट में आकर वृद्ध महिला कैलाशो, पिंकी, भूषण, जोनी, बच्चा रुद्राक्ष आदि घायल हो गए। जैसे तैसे लोगों ने बैल पर काबू पाया। गंभीर रूप से घायलों को मुजफ्फरनगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। आधा दर्जन लोगों के घायल हो जाने से घंटों शादी के रंग में भंग रहा। इसके बाद सादगी के साथ दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed