फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Habib said after spitting on the head of Baraut's woman, there is life in this spit

बड़ौत की महिला के सिर पर थूककर हबीब बोले, इस थूक में जान है

Fri, 07 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Habib said after spitting on the head of Baraut's woman, there is life in this spit
मुजफ्फरनगर के गांव जड़ौदा में कार्यशाला के दौरान महिला के सिर के बाल कटिंग करते जावेद हबीब। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध हेयर ड्रेसर जावेद हबीब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कारण सवालों के घेरे में आ गए हैं। नरा जड़ौदा में सैलून और ब्यूटी पार्लर संचालकों के प्रशिक्षण की वीडियो में वह बागपत के बड़ौत की महिला के सिर में थूक देते हैं। साथ ही कह रहे हैं कि इस थूक में जान है। पीड़ित ब्यूटी पार्लर संचालिका ने नाराजगी जताई है। क्रांति सेना और हिंदू जागरण मंच ने मंसूरपुर थाने में हंगामा करते हुए जावेद हबीब और दो आयोजकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुतला भी फूंका गया। पीड़ित महिला की ओर जावेद हबीब के खिलाफ महामारी और आपदा अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नरा जड़ौदा स्थित किंग विला में मोहम्मद नौमान और मोहम्मद अमान ने हेयर कट ट्रेनिंग के लिए कार्यशाला आयोजित की थी। मुख्य अतिथि हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों को प्रशिक्षण दिया। हेयर कट के लिए बड़ौत की पूजा गुप्ता को कुर्सी पर बैठाया गया। तीस सेकेंड के वीडियो में हबीब पूजा के हेयर कट से अन्य लोगों को प्रशिक्षण देते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान अचानक पानी की कमी बताते हुए वह महिला के बालों में थूकते दिख रहे हैं, साथ ही यह भी कह रहे हैं कि उनके थूक में जान है। पूजा गुप्ता का कहना है कि उनका मन आहत हुआ है। उन्होंने हेयर कट बीच में छोड़ दिया।
विज्ञापन

वीडियो वायरल हुआ तो क्रांति सेना और हिंदू जागरण मंच ने मंसूरपुर थाने पर तहरीर दी। क्रांति सेना के सहारनपुर मंडल के प्रभारी मुकेश त्यागी और हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर हाजिर होकर हबीब ने मांगी माफी
मुजफ्फरनगर। हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने देर रात इंस्टाग्राम पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मेरे सेमिनार में कुछ शब्दों को लेकर कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। एक ही बात बोलना चाहूंगा, हमारे जो सेमिनार होते हैं ना, यह प्रोफेशनल सेमिनार हैं। मतलब जो लोग हमारे प्रोफेशन में काम करते हैं। यह हमारे लंबे शो होते हैं। एक ही बात बोलता हूं, दिल से बोलता हूं। अगर आपको सच्ची में ठेस पहुंची है, हर्ट हुए हैं तो माफ करो ना। सॉरी, दिल से माफी मांगता हूं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed