फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Habib's apology did not make a point, women's commission sent notice

हबीब के माफीनामे से नहीं बनी बात, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Sat, 08 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Habib's apology did not make a point, women's commission sent notice
गांव नावला में जावेद हबीब की गिरफ्तारी को लेकर बैठक करते शिव सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हबीब के माफीनामे से नहीं बनी बात, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हेयर ड्रेसर जावेद हबीब की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। नरा जड़ौदा प्रकरण में हबीब ने माफी मांगी है, लेकिन पीड़िता और हिंदू संगठनों की नाराजगी कम नहीं हुई। राष्ट्रीय महिला आयोग ने जावेद को नोटिस भेजकर 11 जनवरी को तलब किया है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कर्मचारियों से पूछताछ की है। वहीं शुक्रवार रात जावेद हबीब ने दोबारा से सोशल मीडिया पर अपना स्पष्टीकरण दिया है।
महिला के सिर पर थूकने का वीडियो वायरल होने और पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद हबीब हेयर एवं ब्यूटी लिमिटेड के सीईओ जावेद हबीब ने इंस्टाग्राम, मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर माफी मांगी है। जावेद ने कहा कि उनकी मंशा गलत नहीं थी। उस क्षण यह एक भूल थी। लेकिन पीड़िता, हिंदू संगठन और प्रशंसकों ने माफी मांगने के अंदाज को खारिज करते हुए नाराजगी जताई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने हबीब को नोटिस भेजकर 11 जनवरी को तलब किया है।
विज्ञापन

इसी दौरान हबीब के एक और शो का वीडियो वायरल हुआ है। यह शोक कब का है और कहां का है, इसकी जांच चल रही है। इसमें भी वह नरा जड़ौदा जैसी हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि जावेद हबीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में शामिल होंगी हिंदू संगठनों की तहरीर
बागपत के बड़ौत की रहने वाली पूजा गुप्ता की तहरीर पर मंसूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा क्रांति सेना, हिंदू जागरण मंच और शिव सेना ने भी तहरीर दी है। सीओ खतौली राकेश सिंह का कहना है कि सभी प्रार्थनापत्रों को जांच में शामिल किया जाएगा।
कब्जे में सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों से पूछताछ
एसओ मंसूूरपुर सुशील कुमार ने बताया कि बेराजपुर चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार को जांच सौंपी गई है। शुक्रवार को पुलिस टीम किंग विला होटल पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है और कब्जे में ले ली गई है। होटल कर्मचारियों से जानकारी ली है।
आयोजक भूमिगत, दुकानों पर पड़े ताले
हेयर स्टाइलिश जावेद हबीब को नरा जड़ौदा बुलाने वाले आयोजक भूमिगत हो गए हैं। दुकानों पर ताले पड़े हुए हैं। पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ सके। दो आयोजकों के नाम भी पुलिस ने जांच में शामिल किए हैं।
हिंदू संगठनों का एलान, हबीब को मुजफ्फरनगर में नहीं घुसने देंगे
मुजफ्फरनगर। हिंदू संगठनों की बैठक में जावेद हबीब को लेकर नाराजगी जताई गई। एलान किया गया कि जावेद को मुजफ्फरनगर में नहीं घुसने देंगे। सैलूनों से उनकी तस्वीरें हटवाई जाएंगी। रासुका लगाने की मांग रखी गई।
नावला में भवानी सेना की जिला महासचिव संतोष देवी के आवास पर बैठक हुई। अध्यक्षता शिव सेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा और संचालन सर्व शक्ति सेना जिला प्रभारी विनय बिंदल ने किया। प्रशासन से मांग की कि यदि जावेद हबीब को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया और उस पर रासुका नहीं लगाई गई तो हिंदू संगठन एक साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। हबीब ने महिलाओं का अपमान किया है। संतोष देवी ने मांग की कि हबीब को तुरंत गिरफ्तार किया जाए वरना भवानी सेना सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी। राजकुमार डारिया, विनय बिंदल, वीर सिंह, हिंदू वीरेंद्र, महेश कुमार, वीरेश त्यागी, डॉ. कपिल, विनीत कश्यप, ब्रजवीर, मांगेराम, राजेश्वरी, रामकिशोर उपस्थित रहे।

सैलून से हटाए जाएंगे हबीब के पोस्टर
भैरव सेना के जिला प्रभारी अशोक शर्मा ने कहा कि भैरव सेना भी हिंदू संगठनों के साथ मिलकर जिले के सैलूनों से जावेद हबीब के पोस्टर और चित्र हटवाएगी। जो सैलून संचालक नहीं मानेगा, उसे बंद करा दिया जाएगा।

मुजफ्फरनगर : कार्यशाला में बाल काटते जावेद हबीब।

मुजफ्फरनगर : कार्यशाला में बाल काटते जावेद हबीब।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed