फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gym operator dies in road accident near Yusufpur

यूसुफपुर के निकट सड़क हादसे में जिम संचालक की मौत

Wed, 23 Feb 2022 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Gym operator dies in road accident near Yusufpur
मुजफ्फरनगर, भोपा। देर रात युसुफपुर चौराहे के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से पुरकाजी क्षेत्र के गांव निवासी जिम संचालक की मौत हो गई। जिम संचालक किसी कार्य से मोरना आया था।
विज्ञापन

थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी 32 वर्षिय राहुल बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से मोरना आया था। जैसे ही वह भोपा थाना के निकटवर्ती गांव यूसुफपुर चौराहे से थोड़ा आगे पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों व पुलिस की मदद से उसे भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राम अवतार ने बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक था साथ ही गांव में जिम चलाता था। भोपा मोरना क्षेत्र में वह इलेक्ट्रॉनिक कार्य से आता रहता था। आज भी वह इस कार्य से ही आया था।
विज्ञापन

बताया गया है कि लगभग 1 वर्ष पूर्व पत्नी सुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिसमें राहुल के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया गया था। इसी मामले में वह काफी समय तक जेल में रहा और लगभग 1 वर्ष पूर्व ही जेल से बाहर आया था, राहुल के दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि परिजन थाने पहुंच गए है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
भोपा। मृतक राहुल के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटे देखने को मिली जिससे उसका पूरा चेहरा लहूलुहान था। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि शायद अगर राहुल हेलमेट लगा हुआ होता तो उसकी जान बच सकती थी। उधर, मार्ग के चौड़ीकरण के चलते बराबर में खोदी गई सड़क दुर्घटना का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed