फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gyaneshwar Seva Dal distributed Ganga water from door to door

ज्ञानेश्वर सेवा दल ने घर-घर गंगाजल वितरण किया

Thu, 16 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gyaneshwar Seva Dal distributed Ganga water from door to door
जानसठ में महादेव मंदिर पर गंगा जल वितरण करते सेवा दल के कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
ज्ञानेश्वर सेवा दल ने घर-घर गंगाजल वितरण किया
विज्ञापन

जानसठ। सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री ज्ञानेश्वर सेवादल द्वारा श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए घर-घर गंगा जल वितरण किया गया।
बृहस्पतिवार को सामाजिक संस्था ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा कोरोना महामारी के चलते क्षेत्र की जनता के लिए हरिद्वार से गंगाजल लाकर घर-घर वितरित कराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा सिद्धपीठ ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर गंगाजल वितरित कर किया गया। उन्होंने सेवादल के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए घर-घर गंगा जल वितरण करना भगवान भोलेनाथ की सेवा है। सेवा दल द्वारा लोगों की भोलेनाथ की आस्था को कायम रखने के लिए घर पर ही गंगाजल वितरित करना भी कोरोना वायरस एक कड़ी को तोड़ने के समान है।

संस्था के सचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पवित्र पावन श्रावण मास में श्रद्धालुओं द्वारा शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया जाता है। इस बार कोरोना के चलते शासन द्वारा कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित किया गया है। जिस कारण श्रद्धालु गंगाजल नहीं ला सकते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था को दृष्टिगत ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा पवित्र गंगाजल घर घर वितरण करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभासद नीतू गुप्ता, अरविंद पाराशर, अंकित सिंघल, रेशू गोयल, राजू भैया वाल्मीकि, विकास गुप्ता सभासद, गुलशन गुप्ता डॉक्टर प्रमोद तेजियान, रोहित गोयल, सुदेश शर्मा, कार्तिक गुप्ता, गगन गोयल, संदीप प्रजापति, वैभव कंसल, गौरेश गुप्ता, करण डागा, हनी सैनी, विशाल गुप्ता, आशुतोष कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed