फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Guru Gobind Singh's family became immortal by martyrdom

शहादत से अमर हुआ गुरु गोबिंद सिंह का परिवार

Mon, 10 Jan 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh's family became immortal by martyrdom
रोडवेज स्थित गुरुद्वारा में गुरु गोबिदं सिहं के प्रकाश पर्व में मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्री गुरु सिंह सभा ने गुरु गोबिंद सिंह महाराज का 356वां प्रकाश पर मनाया। कीर्तन के बाद लंगर का प्रसाद वितरित हुआ। अमृतसर से आए ज्ञानी जसवंत सिंह ने कहा कि गुरू गोबिंद सिंह ऐसे योद्धा रहे जिनके पिता और पुत्रों ने धर्म की रक्षा को शहादत दी।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा निकट रोडवेज में मनाया गया। सर्वप्रथम श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की गई। इसके उपरांत हजूरी रागी जत्था गांधी कॉलोनी भाई वीरेंद्र सिंह पंछी ने बहुत ही रसीले कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर कथा विचार किया। ज्ञानी जसवंत सिंह परवाना अमृतसर वालों ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर बहुत अच्छे ढंग से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु ने हिंदू धर्म व सिख धर्म की रक्षा के लिए अपने व अपने पूरे परिवार की शहीदी दे दी। अपने धर्म से पीछे नहीं हटे। गुरु गोविंद सिंह ने ही पांच प्यारों को अमृत संचार करा कर सिख धर्म की स्थापना की थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का सभा द्वारा सरोपा व स्मृति चिन्ह् देकर स्वागत किया गया। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह बराड़ व सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल ने आभार जताया। सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, वजीर सिंह ग्रोवर, चरणजीत सिंह कोहली, धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, इकबाल सिंह नारंग, हरप्रीत सिंह सन्नी, गुरजीत सिंह साहनी, चरणजीत सिंह, प्रभु दयाल सिंह, जगप्रीत सिंह, कुलबीर सिंह ग्रोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed