फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Guru Gobind Singh Jayanti

धूमधाम से मनाया गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व    

Fri, 06 Jan 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 06 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh Jayanti
गुरुद्वारे में सजा दरबार। - फोटो : अमर उजाला
गुरु सिंह सभा द्वारा साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 350वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुुणी ज्ञानी और रागी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के पाठ भी प्रारंभ किए गए। कार्यक्रम में उपरांत गुरु के दीवान भी सजाए गए।       
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड के निकट गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में बृहस्पतिवार को गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाई प्रीतम सिंह ने कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने चारों साहिबजादों को धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दे दिया, परन्तु धर्म नहीं छोड़ा। ज्ञानी जोगा सिंह ने कथा से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा में गुरु जी का दीवान भी सजाया गया। दोपहर को अटूट लंगर का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सिंह सभा के महासचिव सरदार धनप्रीत सिंह बेदी ने बताया कि गुरु महाराज के प्रकाश पर्व पर गांधी कालोनी में सात जनवरी को गुरवाणी और कीर्तन होगा। कार्यक्रम का संचालन सरदार गुर चरण सिंह बरार ने किया। इस दौरान विधायक कपिल देव अग्रवाल, सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल, यशपाल सिंह सेठी, सरदार सुखमिंदर सिंह, सरदार अमर जीत सिंह, सरदार चरण जीत सिंह, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल बार ने मनाया प्रकाश पर्व      
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन एवं अधिवक्ता परिषद मुजफ्फरनगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सभागार गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार त्यागी, अनिल दीक्षित, संचालन महामंत्री मनमोहन वर्मा ने किया। इस मौके पर महासचिव सिविल बार एसोसिएशन गौरव कुमार, सुभाषचंद सैनी, भूपेंद्र सिंह, प्रदीप, गोपाल माहेश्वरी, रोहित कुमार त्यागी, ललित भारद्वाज, विंकुज मित्तल, सुनील मित्तल आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed