फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gur and Shuktirth got new identity

गुड़ और शुकतीर्थ को मिली नई पहचान

Fri, 19 Mar 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gur and Shuktirth got new identity
एक जनपद एक उत्पाद में शामिल गुड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गुड़ और शुकतीर्थ को मिली नई पहचान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार में जिले के गुड़ और तीर्थ क्षेत्र शुकतीर्थ को नई पहचान मिली है। प्रदेश सरकार ने गुड़ को एक जनपद एक उत्पाद में शामिल कर गुड़ उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने का काम किया है। शुकतीर्थ को पर्यटन का दर्जा देने का काम किया है। जिले में 100 नई इंडस्ट्री स्थापित की गई हैं।
शुकतीर्थ को धार्मिक पर्यटन का दर्जा दिया
मुजफ्फरनगर। गंगा किनारे स्थित शुकतीर्थ को प्रदेश सरकार ने धार्मिक पर्यटन का दर्जा दिया है। यहां बीते चार साल में सरकार दस करोड़ के विकास कार्य करा चुकी है। ासीएम योगी यहां स्वामी कल्याणदेव की पुण्यतिथि पर स्वामी ओमानंद सरस्वती के बुलावे पर आए थे। इसके बाद प्रदेश के पर्यटन विभाग ने यहां गंगा किनारे ढाई करोड़ की लागत से एक पार्क बनाया है। महिला घाट का निर्माण किया गया है। शुकतीर्थ में स्वामी कल्याणदेव द्वार बनाया गया है। चार स्थानों पर आधुनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। शुकतीर्थ की सड़के आरसीसी से बनाई गई है।
विज्ञापन

गुड़ उत्पादकों में भरा जोश
प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद में गुड़ को शामिल कर यहां गुड़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान देने का काम किया। जिले में आधुनिक कोल्हू भी स्थापित किए गए। जनपद में अब तक 16 आधुनिक कोल्हू लग चुके हैं। गुड़ की वैरायटी बढ़ी है। शुद्ध गुड़ की ओर लोगों का ध्यान गया है। जो कोल्हू बिना मसाले का अच्छा गुड़ बना रहे हैं उनका गुड़ अपने कोल्हू पर ही बिक रहा है। जनपद में इस बार कोल्हुओं की संख्या भी बढ़ी है। मंडी और शीतगृहों में भी गुड़ के कट्टों की संख्या बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्वेस्टर समिट से बढ़ा उद्योग
प्रदेश सरकार में लखनऊ में इन्वेस्टर समिट कर उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। जिले में इन्वेस्टर समिट के माध्यम से नौ औद्योगिक इकाईयां बढ़ी है। इसी के साथ जनपद में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से 78 इकाई स्थापित हुई हैं और सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य का कहना है कि बीते चार साल में जनपद में कुल मिलाकर 100 से अधिक औद्योगिक इकाई स्थापित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed