फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gujuna city from slogans of Pakistan Muradabad

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा शहर

Mon, 18 Feb 2019 12:24 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Mon, 18 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gujuna city from slogans of Pakistan Muradabad
मुजफ्फरनगर में शहीदों को श्रद्धांजलि देते युवक। - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा हमले को लेकर लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। पाकिस्तान तथा आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जिलेभर में प्रदर्शन हुए। मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। हवन कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की गोल मार्केट में संजीव संगम के प्रतिष्ठान पर हुई शोकसभा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में संजीव संगम, भूपेंद्र प्रजापति, गोपाल प्रजापति, धर्मपाल प्रजापति, गोपीचंद प्रजापति, लाला महावीर प्रजापति, श्यामलाल प्रजापति, ब्रह्मपाल प्रजापति आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की बैठक में आतंकी मसूद अजहर तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। बैठक में वेदप्रकाश सिंहल, डीपी जैन, हुकम चंद शर्मा, जयलाल शर्मा, राजेंद्र कुमार गोयल, प्रमोद कुमार गुप्ता, बृजमोहन लाल अग्रवाल, बीआर शर्मा, उमेशचंद वर्मा, डा. निरंजन लाल कौशिक, हरिदेव गुप्ता आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


श्री विश्वकर्मा धीमान सेवा संघ एवं विश्वकर्मा मंदिर समिति इंदिरा कॉलोनी की संयुक्त बैठक में विश्वकर्मा पूजन किया गया। बाद में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल सिंह धीमान, बलविंदर सिंह, कालूराम धीमान, नरेश विश्वकर्मा, सेवाराम धीमान, बिजेंद्र धीमान, सत्यव्रत धीमान, महेंद्र सिंह विश्वकर्मा, महेंद्र दत्त धीमान, सतीश धीमान, आत्माराम धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी व जयहिंद सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शहीदों की याद में एसडी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में राहुल शर्मा, प्रभात, दीपक मित्तल, फैजल, ऋषभ कौशिक, आशीष सैनी, मोहम्मद बिलाल, अश्वनी शर्मा, संजय मित्तल, मनीष गर्ग, आशु, नितिन मित्तल आदि मौजूद रहे।  

जमीयत उलमा ए हिंद ने आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरवट के मदीना चौक से शिव चौक तक जुलूस निकाला गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव कारी जाकिर हुसैन ने जवानों पर हमले की निंदा की। उन्होंने सभी देशवासियों से एकजुट होकर आतंकवाद के खात्मे के लिए तैयार रहने की अपील की। इस अवसर पर कारी अब्दुल माजिद, मौलाना हुसैन, कारी आदिल, कारी आसिफ, मोहम्मद सुलेमान, मौलाना अब्दुल खालिक, कारी आरिफ, मौलाना कलीमुल्ला, मौलाना अरशद, शारिक कुरैशी आदि मौजूद रहे।  

जनसत्ता पार्टी की केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह सैनी के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। महावीर चौक पर पहुंचकर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की गई। कार्यक्रम में निशांत सिंह, केपी सिंह, प्रमोद शर्मा, संजय कुमार, दीपक कुमार, जयपाल सिंह सैनी, धर्मवीर सिंह सैनी, सुनीता सिंह, पूजा कुमार, नरेश त्यागी, कविता, अनिता, शहनाज, ज्योति, सुनीता आदि मौजूद रहे।


भारतीय सामाजिक सेवा समिति के महासचिव मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट, नवनीत त्यागी, मुनेश शर्मा, माधव शर्मा, जसराज त्यागी, विनोद त्यागी, विनेश त्यागी, अमित त्यागी, अर्जुन सिंह एडवोकेट, इमरान अंसारी, मुस्तकीम आदि ने शोकसभा का शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed