{"_id":"62d4580ac2a8a632e21d0d21","slug":"guarded-round-the-clock-for-the-safety-of-kanwariyas-muzaffarnagar-news-mrt597322881","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पहरा
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा
07 मुख्य कांवड़ मार्गों पर पुलिस की ओर से बनाए गए है 466 प्वाइंट
03 हजार से ज्यादा पुलिस और पीएसी के जवान रख रहे कांवड़ यात्रा पर नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाए हैं। कांवड़ यात्रा पर निगाह रखने के लिए जिले के सात मुख्य कांवड़ मार्गों पर 466 प्वाइंट बनाए गए है। सभी पर पुलिस बल तैनात किया गया है। यह पुलिस कर्मी दिन रात कांवड़ यात्रा पर नजर रखे हुए है। एसएसपी विनीत जायसवाल ने रविवार को जिले भर के कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया है।
हरिद्वार से अपने आराध्य देव भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए पवित्र गंगा जल लेकर शिव भक्त कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। हजारों कांवड़िये जिले से गुजर चुके है। कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए है। चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है। एसएसपी के मुताबिक जिले में सुरक्षा के लिए 466 ऐसे प्वाइंट बनाए गए है, जहां पर पुलिस की तैनाती की गई है। जिले भर में तीन हजार से ज्यादा पुलिस और पीएसी के जवान कांवड़ यात्रा पर पैनी निगाह रखे हुए है। पुलिसकर्मियों की दिन रात ड्यूटी लगाई है।
-
एसपी सिटी ने भूराहेड़ी चेकपोस्ट पर डाला डेरा
हरिद्वार से आने वाले शिव भक्त कांवड़िये जिले की सीमा पुरकाजी में भूराहेड़ी चेकपोस्ट से होकर आते है। यहां भारी पुलिस बल लगाया गया है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने चेक पोस्ट पर डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन
जिले में इन मार्गों से निकलती है कांवड़
- एनएच-58 हाईवे पर पुरकाजी के भूराहेड़ी चेक पोस्ट से मेरठ मार्ग भंगेला से गाजियाबाद-दिल्ली।
- शिव चौक मुजफ्फरनगर पहुंच कर बुढ़ाना के बायवाला से।
- शिव चौक मुजफ्फरनगर से शामली मार्ग।
- हरिद्वार के कस्बा मंगलौर से गंग नहर पटरी से होकर मेरठ की गाजियाबाद की मुरादनगर नहर पटरी से दिल्ली।
- मंगलौर से गंगनहर पटरी से खतौली गंगनहर पटरी पहुंच कर पुरा महादेव के लिए रवाना।