{"_id":"5f85f5b08ebc3ec5ee58c1cd","slug":"guard-shot-in-paper-mill-muzaffarnagar-news-mrt5060082157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल में गार्ड ने दूसरे गार्ड को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर मिल में गार्ड ने दूसरे गार्ड को गोली मारी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र में जौली रोड स्थित पेपर मिल में मंगलवार तड़के दो सिक्योरिटी गार्डों के बीच ड्यूटी के दौरान सोने को लेकर विवाद के बाद एक गार्ड ने दूसरे को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल गार्ड को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी अभिषेक (21) नई मंडी क्षेत्र में जौली रोड स्थित पेपर मिल में सिक्योरिटी गार्ड है। सोमवार रात वह ड्यूटी पर था, जहां उसका मंगलवार तड़के वहीं कार्यरत एक अन्य गार्ड के साथ ड्यूटी के दौरान सोने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे गार्ड ने अभिषेक को अपनी बंदूक से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। देर रात तक घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि ड्यूटी के दौरान सोने को लेकर दो गार्डों में विवाद हुआ था, जिसमें एक गार्ड ने दूसरे को गोली मार दी। देर शाम तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।