फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Groom's friend shot dead over trivial issue

Muzaffarnagar News: गाजियाबाद, इटावा के लिए भी ... मामूली बात पर दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या

Fri, 02 Feb 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Groom's friend shot dead over trivial issue
यृतक निखिल का फाइल फोटो
- मंसूरपुर थाना क्षेत्र के किंग्स विला रिजोर्ट में अंजाम दी गई वारदात
विज्ञापन


फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित किंग्स विला रिजोर्ट में मामूली कहासुनी के बाद दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी भी विवाह समारोह में शामिल थे। हमलावरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाया।
गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अनुभव की बरात हाईवे स्थित रिजोर्ट में आई थी। शादी में मूल रूप से इटावा जिले के भरतना गांव निवासी और वर्तमान में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में रह रहा दूल्हे का व्यापारी दोस्त निखिल (24) भी शामिल होने गया था। बुधवार रात करीब एक बजे डीजे के पास किसी बात को लेकर निखिल की विवाह में शामिल पुरकाजी क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी आजाद उर्फ गौतम से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही आरोपियों ने निखिल पर पिस्टल से गोली चला दी और हवाई फायर भी किए। इससे शादी में भगदड़ मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस और बराती घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान निखिल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता सिकरेड़ा समिति के सचिव अनिल कुमार ने एक नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर का कहना है कि तीन टीमें गठित की गई हैं। एसओजी हमलावरों को तलाश कर रही है। उधर, पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस का रवैया निराशाजनक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed