फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Greeted the athletic team

एथलेटिक टीम का किया अभिनंदन

Wed, 06 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Greeted the athletic team
स्टेशन पर प्रयागराज से जीत कर लौटे खिलाड़ियों का शिक्षको ने किया स्वागत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एथलेटिक टीम का किया अभिनंदन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पांच दिवसीय प्रदेश स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता प्रयागराज में हुई। सहारनपुर मंडल की टीम में जनपद मुजफ्फरनगर के छात्रों का अतुलनीय प्रदर्शन रहा। राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के छात्र सागर नायक ने 100 मीटर 200 मीटर व चार गुणा 100 मीटर में गोल्ड मेडल जीता। केएस इंटर कॉलेज कुरालसी की छात्रा सोनम ने 800 मीटर रेस में गोल्ड जीता। डिस्कस थ्रो में वाजिदा ने सिल्वर, 80 मीटर हर्डल में नेहा पाल ने कांस्य पदक जीता। चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज के छात्र ने गोला फेंक में कांस्य पदक जीतकर जनपद एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रयागराज से नौचंदी एक्सप्रेस से सभी खिलाड़ी यहां स्टेशन पर पहुंचे। कोच नीरज कुमार मुकेश कुमार, विनुज कुमार व बाकर हुसैन का जनपद के एनएफसी प्रभारी प्रमोद कुमार, अध्यापक राजीव गोयल , अरविंद कुमार ,डा. राहुल कुशवाहा ,गया प्रसाद प्रजापति, इन्छाराम, सत्यकाम तोमर, मनोज कुमार आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed