{"_id":"5dc04e8c8ebc3e014950b9fc","slug":"green-signal-for-meet-market-devband-news-mrt451880139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका ने मीट मार्केट की स्थापना को दी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका ने मीट मार्केट की स्थापना को दी हरी झंडी
विज्ञापन

देवबंद। नगरपालिका बोर्ड ने नगर में मीट मार्केट बनाने, पालिका की सीमा में अंदर स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मरों व सब स्टेशनों तथा मोबाइल टावरों की स्थापना नियंत्रण एवं विनियमन करने के लिए शुल्क निर्धारण करने का निर्णय लिया है।
नगरपालिका सभागार में चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में मई, जून, जुलाई और अगस्त माह के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। नगर में मीट मार्केट की स्थापना किए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। मीट मार्केट बनाने के लिए उपयुक्त स्थल के चयन के लिए चेयरमैन को समस्त अधिकार दिए गए हैं। नगरपालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए विशेष संकल्प के माध्यम से नगर की सीमा के अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा स्थापित ट्रांसफार्मर और सब स्टेशनों से किराया निर्धारण एवं वसूली विनियमन नियमावली बनाई जाएगी, साथ ही नगर में टावर स्थापना नियंत्रण एवं विनियमन करने को शुल्क वसूला जाएगा। कान्हा गोशाला स्थल के चयन पर भी विचार किया गया। कान्हा गोशाला बनाने के लिए यदि सरकारी भूमि नहीं मिली तो ऐसी स्थिति में नगरपालिका दो बीघा जमीन खरीदकर वहां गोशाला का निर्माण कराएगी। बैठक में इसके अलावा नाला-नाली निर्माण, सीसी रोड, सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने, इको एंबुलेंस का संचालन करने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के एरियर का बकाया भुगतान देने संबंधी कई अन्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। अंत में सभासद मजाहिर हसन की पत्नी के इंतकाल पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर अमजद इलाही, शराफत मलिक, शाह फैसल, मो. मुस्तकीम, मजाहिर हसन, शाहिद हसन, रूमा सैय्यद, मीनू कश्यप, परमजीत कौर, डा. मो. असलम, मो. आरिफ, सुधा गांधी, रुखसाना, शबाना, राबिया आदि सभासद मौजूद रहे।