फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Great presentation of children in cultural program on Children's Day

बाल दिवस पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

Fri, 15 Nov 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Great presentation of children in cultural program on Children's Day
बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

खतौली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस पर विद्यालयों में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन रंजन अहलावत, मैनेजर कुलदीप त्यागी, प्रधानाचार्य सुबोध कुमार ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा आठ की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक की छात्रा काशवित्य, आयत अली ने अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। उधर, मेपल्स एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके साथ ही कई प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम की संचालक अनुष्का, रिदम, कनुप्रिया ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों के लिए गीत संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक मुकेश अग्रवाल, मुकेश संगल तथा विपिन संगल ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उधर, दुर्गापुरी स्थित डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह व उल्लास के साथ किया गया। बच्चे विभिन्न प्रकार की पोशाक पहनकर आए। प्ले कक्षा के ईशान प्रथम, रुद्रांश द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर माही, द्रविन, कुंश रहे। कक्षा नर्सरी में अनोखी जैन प्रथम, आरव सिंह द्वितीय तथा देवन्या वत्स तृतीय स्थान पर रहे। क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed