फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Grandfather was killed by grandchildren in the greed of the land in Bhalwa

भलवा में जमीन के लालच में दादा की हत्या पौत्रों ने की थी

Sun, 25 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Grandfather was killed by grandchildren in the greed of the land in Bhalwa
जानसठ पुलिस ने दादा की हत्या करने वाले आरोपी पौत्र पकड़े। - फोटो : KHATAULI
भलवा में जमीन के लालच में दादा की हत्या पौत्रों ने की थी
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव भलवा के नजीर बेग की हत्या जमीन के लालच में उसके पौत्रों ने ही की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपी पौत्रों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। हत्या के मामले में पुत्रवधू समेत अभी तीन आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।
कोतवाली के गांव भलवा में पांच अक्तूबर को वृद्ध नजीर बेग घर से जंगल जाते समय लापता हो गया था। छह अक्तूबर को उसका शव उसके ही खेत में पड़ा मिला था। पुलिस और ग्रामीणों ने उस वक्त नजीर बेग की मौत को संदिग्ध हालात में मान लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट में हत्या का कारण उसकी 11 पसली टूटी होना बताया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमे को हत्या में तरमीम कर लिया था। शनिवार को इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि नजीर बेग की हत्या उसके परिजनों ने ही की थी। उसने अपनी जमीन की वसीयत अपने परिजनों को कर दी थी। बाद में परिजनों ने उसका ध्यान रखना बंद कर परेशान करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि उसे ठीक से खाना तक नहीं देते थे। नजीर बेग आरोपी यूसुफ के मामा के यहां गया और पौत्रों के द्वारा परेशान करने की बात बताई। इससे परेशान होकर नजीर बेग ने अपनी वसीयत को बदलने की धमकी दी। आरोपी पौत्रों यूसुफ व अनस ने दादा नजीर बेग को अपने ही खेत में शरीर के ऊपर टांट का बोरा गिराकर पीट पीट कर मार डाला था। पुलिस ने हत्या का राजफाश करते हुए उसके उसके पौत्रों यूसुफ पुत्र नसीम बेग व अनस पुत्र नईम बेग को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुत्रवधू सहित तीन लोग अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने यूसुफ की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त एक अदद टाट का बोरा बरामद किया है।
विज्ञापन

दादा का शव देखकर रोने बिलखने लगा था आरोपी यूसुफ
जानसठ। गांव भलवा में जंगल में दादा का शव देखकर पौत्र यूसुफ दहाड़ मारकर रोने लगा था। उस वक्त पुलिस व ग्रामीणों को भी तनिक शक नहीं हुआ कि जो पौत्र शव को देखकर रो रहा है, वहीं अपने दादा का कातिल निकलेगा। उस वक्त पुलिस और ग्रामीण यही समझ रहे थे कि वृद्ध नजीर बेग की हत्या संदिग्ध हालात में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्याकांड की गुत्थी सुलझती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed