फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Granddaughter soot on the photo of Rakesh Tikait and Pradhan's husband

मुजफ्फरनगर: राकेश टिकैत और प्रधान पति के फोटो पर पोती कालिख, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 14 Aug 2021 04:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 14 Aug 2021 04:05 PM IST
सार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और ग्राम प्रधान के पति रिहान खान के फोटो पर कालिख पोत दी गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Granddaughter soot on the photo of Rakesh Tikait and Pradhan's husband
राकेश टिकैत और प्रधान पति के फोटो पर पोती कालिख - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर में लगे स्वागत बोर्ड पर लगाए गए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और ग्राम प्रधान के पति रिहान खान के फोटो पर असामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी। बोर्ड पर आपत्तिजनक शब्द भी लिख दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। महिला ग्राम प्रधान ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर में महिला ग्राम प्रधान आशकारा खान ने गांव के बाहर स्वागत बोर्ड (पोल होर्डिंग) लगवाया हुआ था। इस पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और प्रधान के पति रिहान खान की फोटो लगी हुई थी। बताया कि असामाजिक तत्वों ने गुरुवार देर रात इस बोर्ड पर लगे राकेश टिकैत और रिहान खान के फोटो पर कालिख पोत दी। आरोप है कि बोर्ड पर आपत्तिजनक शब्द भी लिख दिया गया।
विज्ञापन


वहीं बोर्ड देखने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। महिला ग्राम प्रधान द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ फुगाना शरतचंद्र शर्मा का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बोर्ड के साथ छेड़छाड़ की गई है। बोर्ड को बदलवाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों को भी चिह्नित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed